Hindi News / Haryana News / To Spread The Achievements Of Modi Government To The People Press Conferences Will Be Held In All 27 Districts Cm Nayab Singh Saini Held A Press Conference In Panchkula

मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी 27 जिलों में होंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, सीएम नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में की प्रेसवार्ता

India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Singh Saini : भारतीय जनता पार्टी ने मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को प्रेस के माध्यम से जनता तक पहुंचाने के लिए अपने नेताओं को मैदान में उतार दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने जिला अनुसार प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मुख्य वक्ताओं की लिस्ट […]

BY: Anurekha Lambra • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Singh Saini : भारतीय जनता पार्टी ने मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को प्रेस के माध्यम से जनता तक पहुंचाने के लिए अपने नेताओं को मैदान में उतार दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने जिला अनुसार प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मुख्य वक्ताओं की लिस्ट जारी की है। ये प्रेसवार्ताएं 11 और 12 जून को हर जिला में आयोजित की जाएंगी। भाजपा के ये सभी मुख्य वक्ता ‘‘ मोदी सरकार के 11 वर्ष-संकल्प से सिद्धि तक’’ कार्यक्रम के तहत मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां बताएंगे। CM Nayab Singh Saini

CM Nayab Singh Saini : जानें कौन नेता कहाँ करेगा प्रेस वार्ता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रेसवार्ता की है। अंबाला में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर प्रेसवार्ता करेंगे। इसी तरह यमुनानगर जिला में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, कुरूक्षेत्र में कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा और कैथल में कृष्णपाल पंवार प्रेसवार्ता करेंगे।

पंचायती चुनाव में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ओमप्रकाश धनखड़ से की मुलाकात, धनखड़ ने कहा – प्रतिनिधि सभी को साथ लेकर गांव का विकास करें   

CM Nayab Singh Saini 

बड़ौली ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करनाल में और मंत्री विपुल गोयल पानीपत, मंत्री अरविंद शर्मा सोनीपत, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी गोहाना में प्रेसवार्ताएं करेगी। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं जींद में और गौरव भाटिया रोहतक में प्रेसवार्ता करेंगे। इसी तरह राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ झज्जर, रामचंद्र जांगड़ा डबवाली, मंत्री कृष्ण बेदी सिरसा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया हांसी, प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र नागर हिसार में प्रेसवार्ता करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि फतेहाबाद में सांसद धर्मबीर सिंह, भिवानी में मंत्री रणबीर गंगवा, दादरी में मंत्री श्याम सिंह राणा, रेवाड़ी में बिशम्बर बाल्मीकि, महेंद्रगढ़ में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, गुरुग्राम में प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, गुरुग्राम ग्रामीण में मंत्री गौरव गौतम, नूंह में राजेश नागर, पलवल में सीमा त्रिखा, बल्लभगढ़ में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला और फरीदाबाद जिला में जेपी दलाल मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रेसवार्ता करेंगे।

पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 गौरवपूर्ण वर्ष पूरे हुए

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 गौरवपूर्ण वर्ष पूरे हुए हैं। मोदी सरकार की गौरवशाली उपलब्धियांं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए देश व्यापी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 9 जुलाई तक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। सोशल मीडिया से जुड़े लोग इसमें भाग लेंगे और बदलते भारत के अनुभवों को सांझा करेंगे। उन्होंने कहा कि 11 साल की उपलब्धियों को लेकर प्रदर्शनी लगाई जाएंगी, विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल, सशक्त भारत-सुरक्षित भारत को लेकर प्रोफेशनल मीट का आयोजन होगा। CM Nayab Singh Saini

आयुष्मान योजना के तहत वंचित लोगों के कार्ड मौके पर ही बनवाए जाएंगे

‘‘मोदी सरकार के 11 साल, संकल्प से सिद्धि तक’’ की संयोजक राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 12 से 14 जून तक विकसित भारत संकल्प सभाएं होंगी। 17 से 21 जून तक मंडल स्तर पर योग शिविर लगाए जाएंगे। ग्राम, वार्ड और शक्ति केंद्रों व बूथों पर चौपाल कार्यक्रम होंगे। आयुष्मान योजना के तहत वंचित लोगों के कार्ड मौके पर ही बनवाए जाएंगे।

 CM Nayab Singh Saini : प्रदेश, जिला, मंडल और शक्ति केंद्रों पर नेताओं के प्रवास कार्यक्रम होंगे

रेखा शर्मा ने कहा कि प्रदेश, जिला, मंडल और शक्ति केंद्रों पर नेताओं के प्रवास कार्यक्रम होंगे। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर बूथों पर कार्यक्रम होंगे। 25 जून को आपातकाल को लेकर जिला स्तर पर सेमिनार, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान और आपातकाल पर प्रदर्शनी लगाकर लोगों को कांग्रेस के कुशासन के बारे में अवगत कराया जाएगा।

प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में प्रेसवार्ताओं की तैयारियां पूरी हो चुकी

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में प्रेसवार्ताओं की तैयारियां पूरी हो चुकी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के निर्देशानुसार प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अरविंद सैनी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता के लिए मुख्य वक्ताओं की जिला अनुसार जिम्मेदारी तय की है। अब सभी वक्ता 11 और 12 जून को जिला अनुसार प्रेसवार्ता के माध्यम से मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे। CM Nayab Singh Saini

बिजेंद्र हत्याकांड को लेकर इनेलो ने किया जबरदस्त रोष प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, रामपाल माजरा बोले -किसानों और कमेरों की अनदेखी ‘बर्दाश्त’ नहीं करेंगे

 

Tags:

CM Nayab Singh SainiHaryanaharyana newsindia news haryanaModi Government 11 YearsPanchkula
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

गुरुग्राम में देश के सबसे बड़े गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का हुआ लोकार्पण, 11 वर्षों में यूएई से बड़ा हुआ हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर
गुरुग्राम में देश के सबसे बड़े गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का हुआ लोकार्पण, 11 वर्षों में यूएई से बड़ा हुआ हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर
हरियाणवी मॉडल शीतल की हत्या का आरोपी पुलिस गिरफ्त में, जानें आरोपी ने कैसे रची थी हत्या की साजिश, दो दिन की रिमांड अवधि में होंगे और भी अहम खुलासे  
हरियाणवी मॉडल शीतल की हत्या का आरोपी पुलिस गिरफ्त में, जानें आरोपी ने कैसे रची थी हत्या की साजिश, दो दिन की रिमांड अवधि में होंगे और भी अहम खुलासे  
जैक्सनविल, फ्लोरिडा ने 16 जून को ‘श्री श्री रविशंकर शांति और स्वास्थ्य दिवस’ घोषित किया, आर्ट ऑफ लिविंग के साधकों में खुशी की लहर
जैक्सनविल, फ्लोरिडा ने 16 जून को ‘श्री श्री रविशंकर शांति और स्वास्थ्य दिवस’ घोषित किया, आर्ट ऑफ लिविंग के साधकों में खुशी की लहर
मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तंज, बोले – कांग्रेस को देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है, कांग्रेस के दिमाग में हमेशा तानाशाही रही
मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तंज, बोले – कांग्रेस को देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है, कांग्रेस के दिमाग में हमेशा तानाशाही रही
प्रॉपर्टी डीलर के साथ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही तोड़ा दम 
प्रॉपर्टी डीलर के साथ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही तोड़ा दम 
Advertisement · Scroll to continue