होम / Announcement On 56th Haryana Day: 250 कैदियों की सजा माफ

Announcement On 56th Haryana Day: 250 कैदियों की सजा माफ

Amit Sood • LAST UPDATED : November 1, 2021, 4:45 pm IST

-पुरानी कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन जारी करने, नए साइबर पुलिस थाने की स्थापना, पुलिसकर्मियों के लिए द्विवार्षिक चिकित्सा जांच, पंचायत संरक्षक योजना शुरू
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Announcement On 56th Haryana Day हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 56वें हरियाणा दिवस पर राज्य के लोगों के लिए त्योहारों का तोहफा देते हुए कई जन कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की। पुरानी कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन जारी करने, नए साइबर पुलिस थानों की स्थापना, पुलिसकर्मियों के लिए द्विवार्षिक चिकित्सा जांच, पंचायत संरक्षक योजना की शुरुआत करके मनोहर लाल ने हर वर्ग के कल्याण को सुनिश्चित करने के साथ-साथ अंत्योदय की भावना से अंतिम व्यक्ति की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। मुख्यमंत्री ने यहां हरियाणा दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह तथा अपनी सरकार के 7 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता में कहा कि 2014 से सुशासन और प्रशासनिक सुधार लाना हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।
अंत्योदय की भावना को कायम रखते हुए, पिछले साढ़े सात वर्षों में केवल परिवार पहचान पत्र जैसी प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं को ही लागू नहीं किया गया, बल्कि सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समर्पित प्रयास किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने हरियाणा की विभिन्न जेलों में बंद 250 कैदियों या जो वर्तमान में पैरोल पर हैं, उनके परिवार के सदस्यों को दीपावली का तोहफा देते हुए ऐसे कैदियों जिनकी सजा छह महीने या उससे कम बची है, उनकी सजा माफ करने की घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह घोषणा जघन्य अपराधों में दोषी ठहराए गए कैदियों पर लागू नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामान्य अपराधों में शामिल ऐसे कैदियों की रिहाई 2 नवंबर 2021 से शुरू होगी।

सरकारी सेवाओं का फायदा लेने के लिए परिवार पहचान पत्र जरूरी (Announcement On 56th Haryana Day)

हरियाणा दिवस के मौके पर उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि आज यानी 1 नवंबर 2021 से सरकारी विभागों की 456 सेवाएं परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ही मिलेंगी। इसके माध्यम से अब योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पेपर वर्क खत्म हो जाएगा और परिवार पहचान पत्र आईडी के माध्यम से लाभार्थी की सारी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। इस योजनाओं का लाभ आमजन सरल केंद्र, अंत्योदय केंद्र या सामान्य सेवा केंद्र पर जाकर ले सकते हैं।

Also Read : kisan Andolan kisan Andolan टिकैत का केंद्र को अल्टीमेटम

Also Read : kisan Andolan … तो अबकी बार प्रधानमंत्री के घर के बाहर दिवाली मनाएंगे : गुरनाम सिंह

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

World’s largest snake: दुनिया का सबसे बड़ा सांप अमेज़न के जंगलों में पाया गया मृत, गोली मारे जाने की संभावना
RR vs DC Toss Update : दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
Voting Percentage: 2024 चुनाव में बन सकता है मतदान का रिकॉर्ड, जानें आजादी से लेकर अबतक कितना आया अंतर
IPL 2024,RR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
Alia Bhatt की इस फिल्म में Bobby Deol की हुई एंट्री, एनिमल के बाद फिरसे विलेन का रोल करेंगे एक्टर
RR vs DC: अपने दूसरे मुकाबले को जीत विजयी अभियान को जारी रखना चाहेंगी राजस्थान रॉयल्स, जानें किस टीम का पलड़ा भारी
Lok Sabha Election 2024: असम के लिए AITC के स्टार प्रचारक की सूची जारी, 14 नामों का हुआ ऐलान
ADVERTISEMENT