होम / Ashok Tanwar's Support To INLD मिलकर करेंगे भाजपा का विरोध

Ashok Tanwar's Support To INLD मिलकर करेंगे भाजपा का विरोध

Amit Sood • LAST UPDATED : October 27, 2021, 10:49 am IST

अपना भारत मोर्चा ने दिया इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला को समर्थन
अभय ने जताया आभार, कहा- दूसरे व तीसरे स्थान के लिए लड़ रहे हैं भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी
इंडिया न्यूज, सिरसा/चंडीगढ़।
Ashok Tanwar’s support to INLD आम चुनावों में जजपा को समर्थन करने वाले पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने इस बार ऐलनाबाद उप चुनाव में इनेलो का समर्थन किया है। ‘अपना भारत मोर्चा’ के संस्थापक एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि किसानों के सम्मान के लिए हरियाणा विधानसभा से इस्तीफा देने वाले इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने जिस प्रकार साहस दिखाया है, उससे प्रभावित ऐलनाबाद की जनता के समर्थन में ही अपना भारत मोर्चा ने उन्हें अपना पूरा समर्थन दिया है।
वे बुधवार को सिरसा में अपने आवास पर इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला के साथ संयुक्त रूप से मीडियाकर्मियों से रू-ब-रू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि 11 माह से किसानों की तीनों कृषि कानूनों को रद करने की मांग के प्रति तानाशाही व उदासीन रवैया अपनाने वाली भाजपा सरकार का इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने जिस प्रकार साहसपूर्वक सामना किया, वह अपने आप में सराहनीय है और अपना भारत मोर्चा भी शोषितों, किसानों और मजदूरों के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वालों के साथ पूरी दृढ़ता से खड़ा है।
उन्होंने इस दौरान कांग्रेस और भाजपा पर कटाक्ष किया और कहा कि दोनों पक्षों में डील हुई है, ऐसे में ऐलनाबाद के मतदाताओं का भी यह दायित्व बनता है कि वे भी मतदान के दिन अपने निर्णय में कोई ढील न दें और इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी इस बार हार की हैट्रिक लगाएंगे।

अभय चौटाला ने जताया आभार (Ashok Tanwar’s support To INLD)

अभय सिंह चौटाला ने उन्हें समर्थन देने के लिए अपना भारत मोर्चा के राष्ट्रीय संस्थापक डॉ. अशोक तंवर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने पिछले सात सालों में केवल इसी बात पर फोकस किया है कि किस प्रकार आम आदमी, गरीब, किसान, मजदूर को लूटा जाए और इसके लिए ऐसी नीतियां बनाकर उन पर काम किया जा रहा है। किसान व किसानी को पूरी तरह से बर्बाद करने के उद्देश्य से ही तीनों कृषि कानून बनाकर उन्हें लागू करने का षड्यंत्र रचा, मगर किसानों की एकजुटता व भाईचारे के सामने सरकार के सारे षड्यंत्र फेल हो गए। उन्होंने कहा कि आज भाजपा-जजपा गठबंधन व कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा। उन्होंने कहा कि इलाके में मुख्यमंत्री व भाजपा-जजपा गठबंधन के तमाम नेता शर्त के आधार पर वोट मांग रहे हैं कि यदि उन्हें वोट दिया गया तो ही इलाके का विकास होगा, अन्यथा पहले की ही तरह इलाके को विकास से महरूम रखा जाएगा। इस अवसर पर डॉ. अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका माकन तंवर, इनेलो के जिला प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा, अनिरुद्ध माकन तंवर, आदिकर्ता माकन तंवर, अभिस्तदा माकन तंवर सहित इनेलो व अपना भारत मोर्चा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Also Read : International Saraswati Festival 3 फरवरी से कुरुक्षेत्र में

Read More : Good News For Public दिल्ली में अब सार्वजनिक रूप से मना सकेंगे छठ पर्व

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें