होम / समय पर पूरा करें निर्माण कार्य : CM Manohar Lal

समय पर पूरा करें निर्माण कार्य : CM Manohar Lal

India News Editor • LAST UPDATED : September 26, 2021, 9:19 am IST

Complete Construction Work On Time: CM Manohar Lal

मुख्यमंत्री ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में काछवा पुल से कैथल रॉड पुल के बीच जेएनएल कैनाल व भाखड़ा कैनाल के बीच मनोरंजन पार्क के निर्माण कार्य का रविवार को जायजा लिया। यह पार्क शीघ्र बनकर तैयार हो जाएगा। इस पर करीब 6 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि खर्च आने का अनुमान है। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया और परियोजना के तहत हो रहे कार्यों की गहनता से जानकारी ली।

पल्स पोलियो अभियान शुरू किया

मुख्यमंत्री ने रविवार को प्रात: 8 बजे करनाल के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सब नेशनल पल्स पोलियो प्रोग्राम अभियान का शुभारंभ किया। हरियाणा के 13 जिलों में 26  से 28 सितंबर 2021 तक सब-नेशनल पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा।

प्रदेश में 2010 से कोई पोलियो केस नहीं मिला

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में जनवरी 2010 से कोई पोलियो केस नहीं हुआ है और भारतवर्ष में जनवरी 2011 से पोलियो का कोई केस नहीं मिला है। इसलिए भारत देश को 11 फरवरी 2014 को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया गया है। परन्तु भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान व अफगानिस्तान में अभी भी पोलियो के केस मिल रहे हैं जिसकी वजह से भारत में पोलियो केस का खतरा बना रहता है। जिसकी वजह से पोलियो उन्मूलन अभियान भारत में बार बार चलाया जा रहा है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.