होम / CM Manohar Lal : गन्ना किसानों को समय पर हो भुगतान

CM Manohar Lal : गन्ना किसानों को समय पर हो भुगतान

India News Editor • LAST UPDATED : October 3, 2021, 10:38 am IST

CM Manohar Lal : Timely Payment To Sugarcane Farmers

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा के लिए की उच्च स्तरीय बैठक
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
राज्य के गन्ना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने अधिकारियों को गन्ना किसानों को भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, उन्होंने नारायणगढ़ चीनी मिल को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पेराई सत्र 25 नवंबर, 2021 से पहले-पहले आरंभ हो जाए और साथ ही इस मिल के किसानों का पूरा भुगतान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री रविवार को यहां पिराई सत्र के संबंध में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

Also Read: Punjab Assembly Election 2022 : क्या नवजोत सिद्धू के ट्वीट ने फिर मचाई पार्टी में हलचल

CM Manohar Lal : सहकारी और निजी मिल 5 नवंबर से शुरू करें पेराई

मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि सहकारी और निजी चीनी मिलों में पिराई सत्र 5 नवंबर, 2021 से शुरू होगा। बहादुरगढ़ और सरस्वती चीनी मिलों का पिराई सत्र 20 नवंबर, 2021 से पहले-पहले आरंभ होना चाहिए। साथ ही, करनाल और पानीपत चीनी मिलों में सुचारू रूप से पिराई सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए। करनाल और पानीपत दोनों मिल क्रमश: इस साल दिसंबर और अगले साल जनवरी से अपनी बढ़ी हुई क्षमता के साथ पिराई आरंभ करेंगी।

CM Manohar Lal : समय पर निपटाएं मरम्मत व अन्य जरूरी कार्य

सीएम ने यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी चीनी मिलों में रखरखाव और मरम्मत के आवश्यक कार्य सुनिश्चित करने के साथ-साथ सहकारी और निजी चीनी मिलों के प्रबंधन को निर्देश दिए जाएं कि वे पेराई सत्र को समय पर आरंभ करें और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करें। बैठक में सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, सहकारिता विभाग के सचिव ए श्रीनिवास, कृषि विभाग के महानिदेशक हरदीप सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Connect Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को हत्या की आशंका थी! भोजन में जहर देने का लगाया था आरोप
Arvind Kejriwal: यौन उत्पीड़न मामले में LG का केजरीवाल पर बड़ा आरोप, CM ने रोका थी आरोपी की फाइल
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी के चाचा रहे उपराष्ट्रपति, जानिए हिस्ट्रीशीटर के परिवार की पूरी कहानी
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को 32 साल बाद हुई थी पहली सजा, जानें माफिया से राजनेता बनने की कहानी
Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर लाया गया था मेडिकल कॉलेज
Political Parties: राजनीतिक पार्टियां क्यों नहीं जारी करती एक बार में सारे उम्मीदवारों के नाम?
Viral Holi Girls: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लड़कियों पर कानूनी कार्रवाई, जानें क्या है जनता की राय
ADVERTISEMENT