होम / Course will start in regional language क्षेत्रीय भाषा में शुरू होगा सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का कोर्स

Course will start in regional language क्षेत्रीय भाषा में शुरू होगा सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का कोर्स

Amit Sood • LAST UPDATED : October 5, 2021, 6:44 am IST

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
Course will start in regional language हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा के 3 तकनीकी विश्वविद्यालयों में सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का कोर्स क्षेत्रीय भाषा (हिन्दी) में इस सत्र से आरंभ किया जा रहा है और इन तीनों कोर्स में अतिरिक्त 30-30 सीटों को शुरूआत में रखा गया है तथा ये कोर्स दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी आॅफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (मुरथल) सोनीपत, जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी वाईएमसीए, फरीदाबाद और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार में शुरू होंगे।

प्रस्ताव पर सीएम की स्वीकृति (Course will start in regional language)

विज ने बताया कि इस बारे में एक प्रस्ताव को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग इंजीनियरिंग पाठ्यक्त्रम प्रदान करने वाले सभी निजी विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों की बैठक आयोजित करेगा और उन्हें उपरोक्त विषयों में अतिरिक्त सीटों के लिए प्रोत्साहित करेगा और इस बैठक में एआईसीटीई के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

Also Read : CM Manohar Lal : गन्ना किसानों को समय पर हो भुगतान

Read More : CM Manohar Lal : अंत्योदय का सपना साकार करने में युवा निभाएं भूमिका

Connect Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT