क्राइम

Panipat: बरात में गरमाया माहौल, जमकर हुई हाथापाई, दुल्हन की मां को पकड़ने पड़े पैर

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Panipat: पानीपत से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, पानीपत शहर में एक शादी समारोह में नाचते हुए धक्का-मुक्की होने से विवाद इतना गरमा गया कि दुल्हन की मां को दंगाइयों के पैर पकड़ने पड़ गए। इस विवाद के चलते बारातियों को जमकर पीटा गया। वहीँ लाठी-डंडे, ईंटों से उन पर वार भी किया गया। इस विवाद के दौरान कई लोग बुरी तरह घायल भी हो गए। वहीँ जैसे ही मामला ज्यादा गरमाया वैसे ही इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीँ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया, और अपनी निगरानी में ही शादी संपन्न कराई।

  • SI ने किया कर्रवाई करने से इंकार
  • दुल्हन की मां को पकड़ने पड़े पैर 

Nuh : महाशिवरात्रि पर नल्हरेश्वर मंदिर में लगेगा भव्य मेला, 5200 साल पुराना है मंदिर का इतिहास, लाखों श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक

SI ने किया कर्रवाई करने से इंकार

केवल यहीं नहीं दुल्हन की मां ने कहा कि जब वो SI के पास गए तो कार्रवाई की जगह उसने कहा कि क्या उनको फांसी पर चढ़ा दूं। वहीं इस बारे में किला थाना प्रभारी SI सुरेश कुमार का कहना है कि शिकायत मिलने पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। दोनों पक्षों ने आपसी तौर पर पंचायती समझौता कर लिया है। दुल्हन की मां ममता ने बताया है कि नूरवाला से बारात आई थी। जब बारात दरवाजे पर पहुंची, तब बाराती डांस करते हुए पैसे उड़ा रहे थे। उन पैसों को मोहल्ले के लड़के लूट रहे थे। इसी दौरान एक युवक को किसी बाराती का धक्का लग गया। इससे बारातियों से उनकी कहासुनी हो गई। मौके पर घर के लोग भी मौजूद थे, इसलिए उन्होंने लड़कों से बात कर मामले को दबाने की कोशिश की।

बारातियों के सिर पर छाया क्रिकेट का ऐसा खुमार, DJ फ्लोर पर ही लगा डाली बड़ी स्क्रीन, मनाया जीत का जश्न

दुल्हन की मां को पकड़ने पड़े पैर 

दुल्हन की मां ने बताया कि मैं भी मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों के पैर पकड़े थे। इसके बाद लड़के नहीं माने। वो कह रहे थे कि हम बदमाशों के बुलाएंगे। ममता ने कहा कि उन लड़कों ने किसी को फोन किया। इसके थोड़ी देर बाद ही कुछ लड़के बाहर से बारात में घुस आए। वो डंडे लेकर आए थे। उन्होंने आते ही बारातियों को पीटना शुरू कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने मौके से उठाकर पत्थर मारना शुरू किए। इससे कई बारातियों को चोटें आईं। बाहर से आए लोगों को बहुत समझाया था, लेकिन वो मान ही नहीं रहे थे। मैं उनसे कह रही थी कि मेरी बेटी के फेरे हो जाने दो। जब वो नहीं माने तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ही आकर मामला शांत कराया और शादी संपन्न कराई।

राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा का बड़ा दावा, निकाय चुनाव को लेकर कह दी बड़ी बात, कांग्रेस को भी लिया आड़े हाथों

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

1 month ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

1 month ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

1 month ago