child rape
India News Haryana (इंडिया न्यूज़), Yamunanagar Eve teasing: हैवानियत की सारी हदें अब पार हो चुकी हैं। हरियाणा से लगातार रेप और ह्त्या के मामले सामने आ रहे हैं। यमुनानगर में बच्चियों से बलात्कार के बाद अब छेड़खानी से इंसानियत शर्मसार होती हुई नजर आ रही है। दरअसल,18 और 20 सितंबर को 5 साल की दो बच्चियों से दुष्कर्म और ह्त्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ था। और इलाके के बच्चे इतने सहमे हैं कि वो ह घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसी बीच अब प्रतापनगर इलाके में 7 नाबालिग स्कूली की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है ।
युधिष्ठिर ने क्यों दिया था महिलाओं को ऐसा श्राप?
सूत्रों के मताबिक बच्चों के परिवार ने आरोप लगाया कि 7 लड़कियों से पिछले कई महीने से एक लड़का शारीरिक छेड़छाड़ कर रहा था। और बच्चियां डर की वजह सेघर पर यह बात बता नहीं पा रहीं थी। लेकिन जब उस लड़के की हरकतें ज्यादा बढ़ने लगी तो डरी सहमी लड़कियों ने अपने परिजनों को पूरा मामला बताया। इसके बाद परिजनों ने एक प्लानिंग करी। और बच्चियों को कहा कि अगर ऐसा कुछ होता है तो वो तुरंत फोन करें और हमें जानकारी दें । इसे बाद बेटियों ने किया भी वैसा ही उस लड़के के आने पर लड़की ने फोन किया तो लड़के को परिजनों ने मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर धुलाई की।इसके बाद परिजनों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।
परिजनों ने जानकारी दी कि बेटियों को लड़का छेड़ता था और उन्हें डर दिखाकर कई महीने से छेड़छाड़ भी कर रहा था। इतना ही नहीं आक्रोशित हुए परिजनों ने प्रतापनगर थाने के पास नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और थाने के अंदर जाकर जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद डीएसपी समेत तमाम पुलिस के अधिकारी पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझा-बूझाकर जाम खुलवाया।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…