gangster
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Gogi Gang : हाल ही मई नायब सरकार बनने के बाद CM सैनी कई बार हरियाणा में बढ़ते अपराध को देखते हुए चेतावनी दे चुके हैं। चेतावनी देने के बावजूद भी हरियाणा में अपराधों की बढ़ती घटनाएं अब भी नहीं थम रही हैं। इसी के चलते हरियाणा के सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में गोगी गैंग के बदमाशो ने फिर अफरा तफरी मचा दी। दरअसल, गोगी गैंग के शार्प शूटर अमन ने अपने साथियों के साथ मिलकर दफ्तर पर हमला बोला और वहां पर मौजूद जिम संचालक नवीन और उसके साथियों पर फायरिंग कर दी। इस हादसे में युवक को दो गोलियां लगी हैं इस वारदात के बाद घटना की CCTV फुटेज भी सामने आया है।
पुलिस को आरोपियों तक पहुँचना आसान हो गया क्यूंकि इस घटना का CCTV सामने आया है। CCTV फुटेज के मुताबिक, युवक को पहले दफ्तर से बाहर बुलाया गया और फिर जिम संचालक नवीन पर शूटर अमन ने गोली चलाकर हमला कर दिया। इतना ही नहीं इसके बाद भी दफ्तर में जाकर भी नवीन पर कई राउंड फायर किए गए। इस दौरान अमन और उसके साथी नवीन को बुरी तरह पीटा भी गया। लगातार अपराध के बढ़ते मामले हरियाणा के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है।
सूत्रों के मुताबिक, नवीन और अमन का किसी बात को लेकर फोन पर झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश के चलते गोगी गैंग के शार्प शूटर ने इस घटना को अंजाम दिया। खबर यह भी है कि आरोपी अमन ने इस बात का दावा किया है कि वो गोगी गैंग का सदस्य है और उसको लेकर उसने कुछ तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ पोस्ट की थी।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…