narwana news
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind News: जींद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल हरियाणा के जींद के नरवाना में मंगलवार को एक भयानक हादसा हो गया। वहीँ इस हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई। दरअसल ये दोनों दोस्त ही एक साथ ट्रैन की चपेट में आ गए। हिसार रोड पुल के पास मंगलवार दोपहर के बाद दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना में पहुंचा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान ईस्माइलपुर गांव निवासी आदित्य (21) और पाई गांव निवासी रोहित (20) के रूप में की जा रही है।
दरअसल यह घटना मंगलवार की है। इस दिन दोपहर में हिसार रोड पुल के पास रेलवे लाइन पार करते समय दो युवक छिंदवाड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान उनकी जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर की गई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, रोहित के माता-पिता की मौत हो चुकी थी और वह अपने पैतृक गांव इस्माइलपुर में रह रहा था। मृतक आदित्य और रोहित अच्छे दोस्त थे। दोनों मंगलवार को एक घंटे पहले खाना खाने के बाद घर से निकले थे। दोनों अमेरिका कैसे पहुंचे और ट्रेन में कैसे सवार हुए, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक का शव मिलने की सूचना दे दी गई है।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…