क्राइम

Jind Crime : चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी पर थिनर तेल छिड़ककर लगाई आग

  • पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Crime : विश्वकर्मा कालोनी में पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते पति ने थिनर तेल छिड़ककर आग लगा दी। आगजनी के बाद महिला की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे जेठ व जेठानी ने महिला पर पानी छिड़ककर आग को बुझाया। इसके बाद महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jind Crime : मारपीट की और थिनर डाल कर आग लगा दी

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में विश्वकर्मा कालोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 16 अप्रैल 2016 को विश्वकर्मा कालोनी निवासी सुरेश कुमार के साथ हुई थी। उसका पति और वह मजदूरी करते हैं। इसके चलते उसका पति उसके चरित्र पर संदेह करता है। वह तीन सितंबर को घर पर अपने बच्चों व पति के लिए खाना बना रही थी। इस दौरान उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और थिनर डाल कर आग लगा दी।

शोर मचाया तो जेठ व जेठानी मौके पर पहुंचे

अचानक से आग उसके शरीर पर भड़क गई और उन्होंने बचाव के लिए शोर मचाया तो जेठ व जेठानी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पानी डाल कर आग को बुझाया और बाद में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। शहर थाना प्रभारी मनीष सहारण ने बताया कि पुलिस ने महिला के पति सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Railway Track पर ट्रैकिंग मशीन की चपेट में आने में युवक की मौत

Drug Trafficking : कार सवार दो नशा तस्कर 1 किलो 930 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार 

AddThis Website Tools
Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

1 month ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

1 month ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

1 month ago