Online Gaming App Fiewin Scam : ED ने की Fiewin Online Gaming App के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 400 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Online Gaming App Fiewin Scam : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ऑनलाइन गेमिंग एप Fiewin के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 करोड़ रुपए की संपत्ति को फ्रीज कर दिया है और जांच में सामने आया कि इस एप के जरिए 400 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई है, जिसका पैसा चीन पहुंचाया गया। वहीं ईडी की जांच में पता चला कि चीनी नागरिकों ने इस एप का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों में किया। ईडी ने इस मामले में अब तक 25 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज की है और चार लोगों अरुण साहू, आलोक साहू, चेतन प्रकाश और जोसेफ स्टालिन को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों ने टेलीग्राम के जरिए चीनी नागरिकों से संपर्क रखा और इस धोखाधड़ी में सक्रिय भूमिका निभाई।
जानकारी मुताबिक Fiewin App चीनी नागरिकों द्वारा संचालित की जा रही थी, जिसमें भारतीय नागरिकों की मदद से इसे अंजाम दिया जा रहा था। बताया जा रहा है कि एप के जरिए लोगों से जमा किए गए पैसे को “रिचार्ज व्यक्ति” के खातों में डाला गया, जो इसे क्रिप्टो करेंसी में बदलकर चीन भेजते थे। इस वारदात में उड़ीसा के अरुण साहू और आलोक साहू जैसे लोग शामिल थे, जिन्होंने इस एप के लिए बैंक खातों का इस्तेमाल किया। वहीं ईडी की जांच में सामने आया कि पटना के एक इंजीनियर चेतन प्रकाश ने इस मनी लॉन्ड्रिंग के काम में मदद की। उन्होंने जमा किए गए पैसों को क्रिप्टो करेंसी में बदलने में अहम भूमिका निभाई।
जोसेफ स्टालिन नामक एक अन्य व्यक्ति भी इस घोटाले में शामिल है, जिसने एक चीनी नागरिक पाई पेंग्युन को अपनी कंपनी का सह-निदेशक बनने में मदद की। पाई पेंग्युन और जोसेफ स्टालिन ने लोगों का विश्वास जीतकर उन्हें एप पर बड़े दांव लगाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद एप से जुड़े पैसों को क्रिप्टो करेंसी में बदलकर चीन के बिनेंस वॉलेट में ट्रांसफर किया गया। ईडी की जांच से यह भी पता चला कि करीब 400 करोड़ रुपए इस तरह चीनी नागरिकों के नाम से चलाए जा रहे 8 बिनेंस वॉलेट में भेजे गए।
Jind Fraud : कंपनी की फ्रेंचाइजी देने का झांसा दे लगा दी इतने लाख की चपत
Panipat Crime News : उधार में रुपए लेना पड़ गया महिला को महंगा, फाइनेंसरों ने किया ऐसा घिनौना काम
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…