क्राइम

Nuh News: नूंह में प्रवर्तन ब्यूरो की टीम पर बरसाए पत्थर, 2 पुलिसकर्मी हुए बुरी तरह घायल, मची अफरा- तफरी

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Nuh News: हरियाणा के नूह से एक हैरार कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में अवैध रूप से उत्खनित पत्थरों से भरे ट्रैक्टर-ट्रेलरों को प्रवर्तन ब्यूरो ने रोका। जैसे ही टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया वैसे ही 2 दर्जन लोगों ने प्रवर्तन ब्यूरो की टीम पर पत्थर बरसा दिए। जानकारी के मुताबिक इस हमले में दो पुलिस कर्मी बुरी तरह घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब इस मामले पर जांच जारी है।

  • ASI का आया बयान
  • दूसरी बार हुआ हमला

CM Nayab Saini: माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर बहादुरगढ़ पहुंचे CM Saini, आयोजित कार्यक्रम का बने हिस्सा

ASI का आया बयान

इस मामले को लेकर एएसआई राकेश कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई। इस दौरान उन्होंने कहा कि अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद टीम घाटा शमशाबाद इलाके की ओर जा रही थी। जब हम टोल प्लाजा के पास पहुंचे, तो हमने देखा कि पत्थरों से भरे 3 ट्रैक्टर-ट्रेलर हमारी ओर बढ़ रहे हैं। जैसे ही हमने ड्राइवरों को रुकने का इशारा किया। उन्होंने तेजी से भागने की कोशिश की। पीछा किया गया और 2 वाहनों को रोक लिया गया। इसके बाद टीम पर हमला कर दिया, जिसमें 2 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। इसके अलावा एसएचओ ने कहा कि फिरोजपुर झिरका थाने में भारतीय न्याय संहिता और अन्य कानूनों के प्रावधानों के तहत तीन नामजद आरोपियों और 22 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच अभी जारी है।

Dr. Vivek Joshi: सेवा के अधिकार अधिनियम में शामिल हुईं 9 सेवाएं, तय समय में करने होंगे अधिकारियों को जनता के काम

दूसरी बार हुआ हमला

हैरान कर देने वाली बात ये है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ बल्कि ऐसा होता रहता है। जी हां, बता दें इलाके में एक हफ्ते के भीतर यह दूसरा मामला सामने आया है। वहीं 6 दिन पहले पुन्हाना में अवैध खनन की जांच के लिए छापेमारी कर रही टीम पर भी हमला किया गया था। आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं अब इस मामले के बाद दोनों ही वारदात पर जांच तेज हो गई है।

Sarbjot Singh: शूटिंग में कांस्य पदक विजेता सरबजोत सिंह को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, राष्ट्रपति खुद करेंगी सम्मानित

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

3 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

3 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

3 weeks ago