क्राइम

Gurugram: केयरटेकर ने किया ऐसा काम, पहले जीता परिवार का भरोसा फिर निकाल ली लाखों की रकम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Gurugram: गुरुग्राम से एक धोखाधड़ी का मामला सामने आ रहा है। दरअसल एक केयरटेकर ने लाखों की रकम की ऑनलाइन अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। जी हां, 10 साल से घर में काम कर रहे एक युवक ने घर वालों के भरोसे को जीतने के बाद लगभग 60 लाख रुपए धोखाधड़ी कर निकाल लिए। दरअसल ये बुजुर्गों का केयरटेकर था जिसने धीरे-धीरे अपने खाते में 60 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए।

  • 10 साल से कर रहा था काम
  • घटना की दी पुलिस को जानकारी

Hisar : हरियाणा की 100 साल की दादी मनोहरी देवी का कमाल, सुई में आज भी डाल लेती हैं आसानी से धागा, उम्र के इस पड़ाव में भी पूरी तरह स्वस्थ

10 साल से कर रहा था काम

आपकी जानकारी के लिए बता दें, पति और बेटी की देखरेख के लिए 10 साल पहले एजेंसी के माध्यम से पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी निवासी अंबर बहादुर प्रधान को काम पर रखा था। इस घटना का पता तब चला, जब घर के एक बुजुर्ग की मौत के बाद आरोपी ने 60 हज़ार और निकाल लिए। वहीं अक्टूबर 2024 में जब महिला ने अपने खाते का अपडेट लिया तो धोखाधड़ी की जानकारी मिली। ये मामला गुरुग्राम के सेक्टर 4 का है यहां रहने वाली 90 वर्षीय बीतिका बोस ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी।

Major Road Accident in Hisar : धुंध के कारण बड़ा हादसा, कार डिवाइटर से टकराई, तीन वाहन भिड़ने से चार की मौत

घटना की दी पुलिस को जानकारी

आपको बता दें पति एएन बोस का जून 2024 में निधन हो गया था। वहीं 58 साल की दिव्यांग बेटी चंद्रा बोस के साथ बितिका बोस रहती थीं। कुछ दिन पहले उन्हें पता चला कि बहादुर प्रधान ने 60 हज़ार रुपए उनके बैंक खाते से बिना बताए निकाल लिए। जब उन्होंने सारे बैंक खाते की डिटेल निकलवाई तो पता चला कि उनके और उनकी बेटी के अकाउंट से 60 लाख रुपए 2022 से 2024 तक धोखे से बिना बताए निकाले गए । आरोपी ने अपनी पत्नी रीना के अकाउंट में भी कुछ रुपए ट्रांसफर किए थे। वहीं आरोपी कभी एक लाख तो कभी दो लाख रुपए ट्रांसफर करता था।

Relationship Tips: प्यार में डूबी हुई लड़कियां अक्सर अपने पसंदीदा मर्द के सामने करती हैं ये काम, जानिए क्या आपकी भी गर्लफ्रेंड करती है आपसे प्यार, या फिर…

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

4 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

4 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

4 weeks ago