हरियाणा के करनाल में सोनू नाम के युवक का शव बरामद हुआ है|The body of a youth named Sonu has been recovered from Karnal in Haryana
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal Murder Case: हरियाणा से अक्सर क्राइम के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में हरियाणा में क्राइम की दर काफी बढ़ गई है। लेकिन हाल ही में हरियाणा के करनाल से एक ऐसा मामला सामने आया है तो आपको हैरान कर देगा। दरअसल, हरियाणा के करनाल के फूसगढ़ की बैंक कॉलोनी में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। शव मिलने के बाद हर तरफ सनसनी का माहौल है। जैसे ही पुलिस को इस मामले की सुचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच शुरू कर दी। पोलिस के मुताबिक युवक की पहचान सोनू के तौर पर हुई है और वो अपने भाई भाभी के साथ यहीं पर रहता था।
इस मर्डर मिस्त्री में ट्विस्ट तब आया आया जब पता चला की सोनू के भाई और भाभी घर से फरार हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोनू अपने भाई और भाभी के साथ रहता था और घटना के बाद भाभी और भाई दोनों मौके से फरार हैं। इसी कारण पूरा शक उनके ही परिवार केसदस्यों पर जाता है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। सूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया कि, सोनू के गले पर चोट के भी निशान देखने को मिले हैं। साथ ही पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर सबूत जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि युवक सोनू पहले भी अपनी भाभी के साथ यहीं रहता था। फिर कुछ समय बाद भाभी बिहार चली गई और सोनू भी उनके साथ ही चला गया। उसके कुछ समय बाद वो वापस अपनी भाभी के साथ यहां आ गया और उसका भाई भी वापिस आ गया। काफी समय से सोनू और पति-पत्नी, तीनों ही साथ मिलकर रहते थे, लेकिन अब देवर का शव बरामद होने से शक की सुई भाभी और भाई पर ही घूमी। फिलहाल, पुरे मामले को लेकर संशय बना हुआ है। जांच कर्मचारी आनंद प्रकाश ने बताया कि पुलिस को शव के बारे में सूचना मिली थी।मौत के कारणों का पता नहीं चला है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि युवक बिहार का रहने वाला था।
SDM Gunman Death : जींद में ऐसे हुई एसडीएम के गनमैन की मौत, सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकला था
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…