अमृतसर में एनआरआई को घर में घुसकर कर मारी गोली
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Amritsar Crime News : अमृतसर में एक अमेरिकी नागरिक को दो बदमाशों ने उसके घर में घुसकर गोली मार दी। बाइक सवार दोनों बदमाशों के घर में प्रवेश होने से लेकर वारदात को अंजाम देने और वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक पर सवार होकर फरार होने तक का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है दो लोग घर में घुस कर गोलियां चला रहे हैं। गोली से घायल शख्स की पहचान सुखचैन सिंह के रूप में हुई है। उनको तीन गोलियां लगी हैं।
जानकारी मुताबिक सुखचैन को अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, सीसीटीवी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें पीड़ित के परिवार के सदस्य हमलावरों से रुकने और गोली न चलाने के लिए बार-बार हाथ जोड़कर विनती करते नज़र आ रहे हैं।
इतना ही नहीं वीडिओ में दिखाई दे रहा है कि घर का एक छोटा बच्चा भी हाथ जोड़कर विनती करता नजर आ रहा है, लेकिन हमलावर उनकी एक भी नहीं सुनी और सुखचैन के सिर और गर्दन पर गोली मार मौके से फरार हो गए।
वहीं घटना के बारे में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर शेयर किया है, अपने पोस्ट में उन्होंने पंजाब में “बिगड़ती कानून व्यवस्था” की निंदा की है। बादल ने हमले पर दुख जताते हुए कहा कि सिंह की मां और बेटा असहाय होकर उसकी जान की भीख मांग रहे हैं, लेकिन हमलावर नहीं माने।
Jind Fraud News : कनाडा में जॉब दिलाने का झांसा देकर 21.50 लाख की ठगी
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…