rape case
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal: वैसे तो देश में दरिंदों की कोई कमी नहीं है लेकिन कैसा हो जब सुरक्षाकर्मी ही हैवान बन जाएं। जी हाँ करनाल से एक ऐसा ही मामला सामने आया जहाँ कोई और नहीं बल्कि एक पोलिसकर्मी ने कई बार एक महिला के साथ हैवानियत की। आपको बता दें ये खबर करनाल की है। दरअसल, करनाल में एक पुलिस कर्मी पर दुष्कर्म जैसा गंभीर आरोप लगा है। आरोपित पुलिस कर्मी मधुबन पुलिस एकेडमी में तैनात है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरूकर दी है। आपको बता दें इससे पहले भी करनाल में ऐसे दो पोलिसकर्मी हैं जिनपर दुष्कर्म के आरोप लग चुके हैं। इस दौरान एक और मामला सामने आ गया जहाँ एक पोलिसकर्मी ने महिला को शादी का झांसा दिया और उसका कई बार रेप किया।
इस दौरान जब पीड़िता का बयान लिया गया तो उसने बताया कि आरोपित से उसकी जान पहचान इसी साल अप्रैल महीने में हुई थी। जिसके बाद उस पोलिसकर्मी ने उसे शादी का झांसा देकर करनाल और घरौंडा स्थित होटल में कई बार मिलने बुलाया और उसका दुष्कर्म किया। जब महिला शादी की बात करती थी तो आरोपित हर बार बहाने बनाता था । इतना ही नहीं आरोपित ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जिसके बाद वो पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा।
इस दौरान युवती ने बताया कि जब उसने कानूनी कार्रवाई की बात कही तो आरोपित अपनी ऊंची पहुंच की धमकी देने लगा था। उसने बताया की वो पोलिसकर्मी कहता था कि एक पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत करने पर भी उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। उल्टा उसकी ही बदनामी होगी। हाल ही में दो पुलिस कर्मियों पर दुष्कर्म करने के मामले दर्ज होने बाद युवती ने हिम्मत दिखाई। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…