क्राइम

Sonipat: भ्रष्टाचार में डूबा प्रशासन! ACB करनाल ने SI को रिश्वत लेते पकड़ा रंगे हाथ, जानिए पूरा मामला

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat: देश में लगातार बढ़ते भ्रष्टाचारी के मामलों ने जनता को डरा कर रख दिया है। अपराधी तो अपराधी वहीं अब प्रशासन से जुड़े कुछ लोग भी भ्रष्टाचार करते हुए रंगे हाथों पकड़े का रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के सोनीपत से सामने आ रहा है। दरअसल, हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए.सी.बी.) करनाल की टीम ने सोनीपत के थाना बरोदा में तैनात एस.आई. राजकुमार को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार लिया है। केवल ये ही नहीं ऐसे कई और मामले भी सामने आ चुके हैं जिसमें कई पुलिसकर्मी रिश्वतखोरी करते हुए पकड़े गए हैं । वहीं अब इसे लेकर जांच टीमें एक्शन मोड में आ गई हैं जिसके चलते हरियाणा के सोनीपत में ये कार्रवाई हुई ।

  • 20 हजार की मांग
  • SI को पकड़ा रंगे हाथों

Loharu: लोहारू में फांसी के फंदे से लटका मिला शख्स, पैसों के लेनदेन के दबाव में आकर की आत्महत्या, वीडियो किया शेयर

20 हजार की मांग

गिरफ्तारी के बाद मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता राजेंद्र, निवासी गांव भावड, तहसील गोहाना, जिला सोनीपत ने ए.सी.बी. करनाल में शिकायत दर्ज कराई थी कि एस.आई. राजकुमार ने उसके भाई और भतीजों की जमानत करवाने और उसकी भांजी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बदले ₹20,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, 28 सितंबर 2024 को उसकी भांजी के साथ गांव के एक युवक आतिश ने छेड़छाड़ की थी। इस मामले को लेकर 30 सितंबर 2024 को दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद शिकायतकर्ता के भाई जोगेंद्र, विनोद और भतीजे सौरभ व रमन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Neeraj Faridpuria Gang के एक-एक लाख के दो इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे आरोपी 

SI को पकड़ा रंगे हाथों

शिकायत की पुष्टि के बाद ए.सी.बी. करनाल की टीम ने 3 फरवरी 2025 को जाल बिछाया और थाना बरोदा परिसर में ही एस.आई. राजकुमार को रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस पूरी कार्रवाई को गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ अंजाम दिया गया। वहीं गिरफ्तार अधिकारी के खिलाफ थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में मामला दर्ज कर लिया गया है। ए.सी.बी. अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि आम जनता को न्याय मिल सके।

Sirsa News : मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में आई तेजी, सीएम नायब सैनी ने 21 नवंबर 2024 को सिरसा वासियों को दिया था ‘नायाब तोहफा’

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

2 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

3 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

3 weeks ago