suicide in haryANA
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal: हरियाणा के करनाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहाँ एक युवक ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली है। आपको बता दें, करनाल के गांव अमृतपुर रोड पर एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी खुद की जान दे दी। जिसके बाद गाँव में हड़कंप मच गया। जैसे ही इस घटना की सुचना पुलिस को मिली वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों को सौंप दिया।
सूत्रों के मुताबिक, मोहदीपुर निवासी 22 साल का मनीष की कोर्ट में किसी मामले को लेकर तारीख थी। खबर आ रही है कि शाम के समय उसने अपनी बहन से भी फोन पर आखिरी बार बात की है। जैसे ही शुक्रवार को सुबह राहगीरों को अमृतपुर रोड पर एक पेड़ पर फंदे पर उसका शव लटका हुआ दिखा वैसे ही गाँव में हड़कंप मच गया। वहीं परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद FSL टीम की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतारा गया और पोस्टमॉर्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस ने इस घटना की सूचना देते हुए बताया कि, सुबह करीब साढ़े 8 बजे युवक का शव पेड़ पर लटका होने की जानकारी मिली। जिसके बाद फ़ौरन पुलिस वहां पहुँच गई। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंचे तो युवक ने पेड़ पर चढ़कर फंदा लगाया हुआ था। युवक के जूते पेड़ के नीचे निकले हुए मिले। कपड़े को पेड़ की मोटी टहनी से बांधकर फंदा लगाया गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…