YAMUNANAGAR crime ATM
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Yamunanagar: हरियाणा में बढ़ते अपराध के चलते हरियाणा प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। बढ़ते क्राइम को रोकने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर पूरे जिले में पुलिस ने नाका बंदी कर दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, जिले में 24 नाके लगाए हुए है। लेकिन बेखौफ बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि बदमाश पुलिस को चुनौती देने में लगे हुए है। ऐसे हम इस लिए कह रहे है क्यूंकि यमुनानगर में सिटी थाना की कुछ ही दूरी पर बैंक ऑफ इंडिया के ATM में कैश डालने आए एक व्यक्ति को तीन नकाबपोश लुटेरों ने योजनाबद्ध तरीके से लूट की वारदात को अंजाम दिया।
जी हाँ, दरअसल, हरियाणा के यमुनानगर के ATM में एक बड़ी वारदात हो गई है। यहाँ पर नकाबपोश बदमाश हजारों का कैश लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना बैंक के CCTV में भी कैद है। तुरंत लूट की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की DIAL 112 की दो गाड़ियों, थाना शहर पुलिस, CIA की टीमें मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
बैंक के ATM में पैसे डालने आए व्यक्ति जगदीप विज ने जानकारी दी कि वो करीब 8 बजे घर से ATM में कैश लगाने के लिए निकले थे। कुछ कैश वो पहले एक ATM में लगा चुका थे। जैसे ही व्यक्ति वर्कशॉप रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के ATM में पहुंचा और कैश लगाने लगा तो पीछे से एक युवक आया उसने पूछा कि ATM चल रहा है और इतने में उसने कैग छीन लिया। जैसे ही युवक को पकड़ने की कोशिश की तो युवक ने उसे धक्का मारा जिससे वो नीचे गिर गया। युवक के साथ अन्य दो युवक मोटरसाइकिल पर बाहर मौजूद थे। जिसके बाद तीनों युवक कैश लेकर फरार हो गए।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…