Minor Rape Case : 11 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत, आरोपी को यूपी के लखनऊ से काबू किया
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Rape Case: पानीपत से एक हैरान और निराश कर देने वाला मामला सामने आया है। हैवानियत की सारी हदे पार करते हुए मौसा ने अपनी ही भांजी के साथ दुष्कर्म किया। इस खबर को सुनने के बाद आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, मॉडल टाउन क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल, एक व्यक्ति एक साल से अपनी साली की 11 साल की तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था। जब छात्रा पांच माह की गर्भवती हुई तो इस घिनौनी वारदात का खुलासा हुआ ।
Haryana Election Result : प्रदेश की इन 20 सीटों पर दोबारा…, इस सांसद ने कर डाली मांग
हरियाणा में बढ़ते दुष्कर्म के मामलो ने झंझोर कर रख दिया है। खुद के ही रिश्तेदार कुछ ऐसा कर जाते हैं जो ना कबीले बर्दाश्त होता है। दरअसल, बाल कल्याण समिति ने छात्रा की काउंसलिंग की। इसमें मौसा के इस करतूत के बारे में पता चला। जिसके चलते पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। मॉडल टाउन पुलिस थाना की टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर बाल कल्याण समिति ने बच्ची के गर्भपात की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
CM Nayab Singh Saini: हाई अलर्ट पर हरियाणा के मुख्यमंत्री, धान खरीद का जायजा लेने पहुंचे CM सैनी
दरअसल, मॉडल टाउन क्षेत्र में एक फैक्ट्री में 11 साल की तीसरी कक्षा की छात्रा का परिवार रहता है। आपको बता दें उसकी मां कोठियों में झाडू पोछा करती है। उसका पिता एक फैक्ट्री में काम करता है। वहीं आरोपी भी जो छात्रा का मौसा है वो भी उसी फैक्ट्री में काम करता है। इस दौरान छात्रा ने सीडब्ल्यूसी को बताया कि छात्रा दोपहर को 12 बजे वाली शिफ्ट में स्कूल जाती थी। घर पर इस वक्त कोई नहीं होता था। आरोपी पिछले एक साल से छात्रा के साथ दुष्कर्म कर रहा था। किसी को इस बारे में पता नहीं था।
अगर बच्ची किसी को कुछ बताने की कोशिश करती थी तो आरोपी छात्रा को जान से मारने की धमकी देता था। इसलिए वो डरी सहमी रहती थी। जैसे ही गर्भवती के 5 महीने हुए तो छात्रा का पेट बढ़ने लगा । उस दौरान उसकी मां और मौसी ने उसका जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच कराया था। जिसमें वह पांच माह की गर्भवती मिली।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…