इंडिया न्यूज
Kanya Rashifal 11 March 2022 Virgo horoscope Today: नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी
Kanya Rashifal 11 March 2022 Virgo horoscope Today : आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 3 बजकर 11 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 36 मिनट से शुरू होकर कल पूरा दिन और पूरी रात समस्त कार्यों में सफलता दिलाने वाला रवि योग रहने वाला है। इसके आलावा आज दोपहर 2 बजकर 36 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल।
नवमी तिथि – आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 7 मिनट तक
आयुष्मान योग – आज देर रात 3 बजकर 11 मिनट तक
रवि योग – आज दोपहर 2 बजकर 36 मिनट से शुरू होकर कल पूरा दिन और पूरी रात
मृगशिरा नक्षत्र – आज दोपहर 2 बजकर 36 मिनट तक
सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 35 मिनट पर
सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 26 मिनट पर
AAJ KA KANYA RASHIFAL IN HINDI
कन्या Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। समय अनुकूल है। आलस्य त्यागकर प्रयास करें।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि किसी नजदीकी संबंधी से पारिवारिक मामलों को लेकर कहासुनी हो सकती है। दूसरों की बातों में ना आएं क्योंकि इसका असर परिवार की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही को भी स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- अधिकतर कार्य फोन और इंटरनेट के माध्यम से ही संपन्न होते जाएंगे। व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। इस समय रियल स्टेट से जुड़े हुए काम में बेहतरीन सफलता मिलने की संभावना है। ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें।
लव- दांपत्य संबंध खुशनुमा रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- शांति पूर्ण व्यवहार बनाकर रखें। तनाव की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। योगा मेडिटेशन पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5
Kanya Rashifal 11 March 2022 Virgo horoscope Today
READ ALSO : Dhanu Rashifal 11 March 2022 Sagittarius horoscope Today पारिवारिक सहयोग मिलेगा
READ ALSO : Vrishchik Rashifal 11 March 2022 Scorpio horoscope Today अपनी भावनाओं पर काबू रखें
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…