Kanya Rashifal 17 April 2022 Virgo horoscope Today आज मेहनत आपको उचित परिणाम देकर जाएगी

Kanya Rashifal 17 April 2022 Virgo horoscope Today आज मेहनत आपको उचित परिणाम देकर जाएगी

इंडिया न्यूज, अम्बाला

जानिए रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Kanya Rashifal 17 April 2022 Virgo horoscope Today : आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है।चित्रा नक्षत्र है।आज रविवार का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य देवता जी की पूजा भी करें। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का बहुत सुंदर फल प्राप्त होता है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।

गायत्री मंत्र  के जप का आज बहुत महत्व है। प्रातःकाल सूर्य को जल दें व शिवपूजा के लिए  मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज रुद्राभिषेक का बहुत ही सुंदर दिन व तिथि है।

दुर्गा जी की स्तुति भी करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। आज गो माता को गुड़ व  का अनन्त पुण्य  है।प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है।

अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

पंचांग के पांच अंग तिथि

हिन्दू काल गणना के अनुसार ‘चन्द्र रेखांक’ को ‘सूर्य रेखांक’ से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं।

शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम – प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।

नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं – सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार।

योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

आज का पंचांग 17 अप्रैल 2022 (Today Panchang)

दिनांक 17 अप्रैल 2022
दिवस रविवार
माह चैत्र,कृष्ण पक्ष
तिथि प्रतिपदा
सूर्योदय 06:05am
सूर्यास्त 06:41pm
नक्षत्र चित्रा
सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि तुला
करण बालव
योग वणिज
अभिजीत मुहूर्त 11:59am से 12:44 pm तक।
विजय मुहूर्त 02:29pm से 03:25 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:09pm से 06:15pm तक

AAJ KI KANYA RASHIFAL IN HINDI

कन्या Virgo Kanya Rashifal 17 April 2022 Virgo horoscope Today
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। परंतु इसके साथ अपने स्वयं के कार्यों के प्रति भी जागरूक रहें। और अपनी योजना को गोपनीय तरीके से क्रियान्वित करें।
नेगेटिव- अभी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने वाले हैं, इसलिए धैर्य बनाकर रखना आवश्यक है। आने वाले समय में यही मेहनत आपको उचित परिणाम देकर जाएगी। किसी पर ज्यादा शक करना भी नुकसानदेह साबित हो सकता है।
व्यवसाय- पारिवारिक और अन्य जिम्मेदारियों के बढ़ने से बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। जिससे कुछ काम रुक सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपने टारगेट पूरा करने से तरक्की के योग बन रहे हैं। पूरी शिद्दत से प्रयत्नशील रहें।
लव- पति-पत्नी के बीच में किसी छोटी सी बात को लेकर कलह उत्पन्न हो सकती है। ध्यान रखें कि घर की बात बाहर जाहिर ना हो। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे के लिए कुछ समय जरूर निकालें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपना घर का माहौल व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

Kanya Rashifal 17 April 2022 Virgo horoscope Today

Connect With Us : Twitter Facebook

Neha Dhiman

Share
Published by
Neha Dhiman

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

4 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

4 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

4 weeks ago