इंडिया न्यूज
Vrishchik Rashifal 5 March 2022 Scorpio horoscope Today : नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा
आचार्य नीरज पाराशर, वृन्दावन
Vrishchik Rashifal 5 March 2022 Scorpio horoscope Today: आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। शनिवार के अवसर पर रात्रि में कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। बंगलामुखी अनुष्ठान प्रारंभ करने का आज शुभ समय है। आज रेवती नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज तिल व उड़द दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में माता दुर्गा जी की पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा मीन राशि में है जिससे गुरु बीज मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य रहेगा।
प्रात:काल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
दिवस शनिवार
माह फाल्गुन शुक्ल पक्ष
तिथि तृतीया
सूर्योदय 06:45
सूर्यास्त 06:24
नक्षत्र रेवती
सूर्य राशि कुम्भ
चन्द्र राशि मीन
करण तैतिल
योग शुक्ल
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:11 से 12:57 स्रे तक
विजय मुहूर्त 02:26 से 03:17 स्रे तक
गोधुली मुहूर्त 06:09 से 06:28 स्रे तक
आज का राशिफल Vrishchik Rashifal 5 March 2022 Scorpio horoscope Today
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशे: प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशे: प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता मिलेगी। आलस्य हावी रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। लाभ होगा।
नेगेटिव- किसी तरह के नुकसान अथवा खास वस्तु के चोरी होने की भी स्थिति बन रही है। इसलिए कोई भी कार्य करते समय लापरवाही ना करें। दूसरों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। अपने निकट संबंधियों के साथ रिश्तो में मधुरता बनाकर रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बहुत व्यस्तता रहेगी। कर्मचारियों से काम लेते समय पूरा ध्यान रखें कि जरा सी लापरवाही नुकसान दे सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कोई टारगेट हासिल हो जाने से मान सम्मान और तरक्की मिलने की भी संभावना है।
लव- दांपत्य जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना ही उचित है।
स्वास्थ्य- तनाव का प्रभाव आपकी पाचन प्रणाली पर भी पड़ेगा। योग का सहारा लें तथा हेल्थी खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2
READ ALSO: Dhanu Rashifal 5 March 2022 Sagittarius horoscope Today कारोबार लाभदायक रहेगा
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…