आंखों के इलाज के लिए अभिनेता शाहरुख खान जाएंगे अमेरिका
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shah Rukh Khan Eyes Disease : बॉलीवुड के बादशाह 2 माह बाद फिर अस्पताल के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। बता दें कि अभी कल यानि 29 जुलाई को उनकी आंखों को सर्जरी हुई है, लेकिन यह सर्जरी ठीक से न होने के कारण अब उन्हें अमेरिका जाना पड़ेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार वह आंख के ट्रीटमेंट के लिए आज ही अमेरिका रवाना हो रहे हैं।
गौरतलब है कि इससे 2 माह पहले ही आईपीएल 2024 के दौरान उन्हें गुजरात के अहमदाबाद में हीट स्ट्रोक हुआ था। डिहाइड्रेशन के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। अस्पताल से एक दिन बाद छुट्टी दे दी गई और पूरे आईपीएल सीजन के दौरान पत्नी गौरी खान उनकी देखभाल करती सामने आईं।
शाहरुख खान को आंखों में मोतियाबिंद की जानकारी सामने आई थी। उनकी दोनों आंखां में दिक्कत हो रही थी और पिछले कुछ दिन से वह मुंबई के एक अस्पताल में ट्रीटमेंट करवा रहे थे। एक आंख का ऑपरेशन भी हुआ था, मगर आपरेशन ठीक नहीं हो पाया।
वहीं बता दें कि अभिनेता शाहरुख अमेरिका में ट्रीटमेंट करवाने के बाद 7-8 अगस्त को स्विट्जरलैंड जाएंगे। हालांकि यह कंफर्म नहीं हो पाया कि शाहरुख वहां पर्सनल काम से जा रहे हैं या फिर किसी प्रोफेशनल वजह से।
शाहरुख खान अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। यह सुहाना की दूसरी फिल्म होगी। इस फिल्म को सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे। सुहाना ने इससे पहले ‘आर्चीज’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। किंग की शूटिंग के बाद शाहरुख ‘पठान 2’ के लिए काम करेंगे। फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन के तौर पर नजर आएंगे।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…