Anushka Sharma's 33rd birthday today
इंडिया न्यूज़, मुंबई
बॉलीवुड फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ ‘रब ने बना दी जोड़ी’ फिल्म से की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पर खूब धमाल मचाया इस फिल्म से ही अनुष्का ने खूब तारीफ बटोरी।
इसके बाद आई ‘बैंड बाजा बारात’ जिसमें उनके अपोजिट थे रणवीर सिंह। इस फिल्म में अनुष्का ने एक चुलबुली लड़की का किरदार निभाया था। ये फिल्म भी जबरदस्त हिट रही थी, लेकिन दोनों ही फिल्मों की सफलता के बाद भी अनुष्का को एक बात का मलाल खूब रहा।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज है 33वां बर्थडे
अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू में ये रिवील किया था कि वो अपनी पहली फिल्म की सफलता से काफी खुश थीं और उन्हें अपेक्षा थी कि इसके लिए उन्हें अवॉर्ड जरूर मिलेगा। उन्हे उस वक्त फिल्मफेयर की बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस की कैटेगरी के लिए नॉमिनेट भी किया था।
वो उत्साहित थीं अवॉर्ड लेने के लिए लेकिन अवॉर्ड असिन को मिला और ये वो बर्दाश्त नहीं कर सकीं। वो घर जाकर खूब रोई थीं। हालांकि इंटरव्यू में उन्होंने ये भी माना कि उस वक्त वो इतनी समझदार नहीं थीं। उन्हें लगा था कि असिन साउथ में काम कर चुकी हैं और अवॉर्ड भी ले चुकी हैं लिहाजा उन्हें ये अवॉर्ड नहीं दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज है 33वां बर्थडे
ये भी पढ़े : डांस दीवाने जूनियर्स के मंच पर अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद कर रो पड़ी नीतू कपूर
वहीं इसी अवॉर्ड शो मे जब अमिताभ बच्चन ने उन्हें उनके नाम से पुकारा तो वो हैरान रह गई थीं। उस वक्त अमिताभ ने अनुष्का की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि काफी समय के बाद ऐसा टैलेंट देखने को मिला है।
बस ये बात सुनकर अनुष्का की मायूसी कहीं गायब हो गई। उसी वक्त असिन अपना अवॉर्ड लेकर वहीं से गुजरी थीं लेकिन अनुष्का को जो तारीफ अमिताभ बच्चन से मिली उसे सुनकर उन्हें लगा कि उनका अवॉर्ड उन्हें मिल चुका है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज है 33वां बर्थडे
हैरानी की बात ये है कि अनुष्का ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और अब जल्द ही वो दूसरी पारी का आगाज भी करने जा रही हैं लेकिन आज तक अनुष्का को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड नहीं मिला है। ‘जब तक हैं जान’ के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का खिताब जरूर मिल चुका है।
ये भी पढ़े : आमिर खान की मूवी पर उनकी माँ जीनत हुसैन की प्रतिक्रिया
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…