digvijay rathee
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Digvijay in Bigboss: वैसे तो हरियाणा में कूट कूट कर टैलेंट भरा हुआ है। लेकिन आपने शायद ही पहले कभी ऐसा व्यक्ति देखा होगा जिसने जमीन से खुद को आसमान की ऊंचाइयों तक पहुँचाने में बस चंद सालों का समय लिया। जी हाँ हरियाणा के फिटनेस आइकन दिग्विजय सिंह राठी की बिग बॉस में एंट्री हो चुकी है। अब चारों ओर सिर्फ दिग्विजय की ही चर्चा है। आपकी जानकारी के लिए बतादें, दिग्विजय एमटीवी रोडीज जैसे हिट शो में अपनी दमदार परफॉर्मेंस दिखा चुके हैं। साथ ही राठी splitvilla जैसे शो में फाइनलिस्ट भी रह चुके हैं। लेकिन इस बार हरियाणा का धाकड़ छोरा अब बिग बॉस के प्लेटफॉर्म पर अपने फैन्स का मनोरंजन करते और टैलेंट से उनका दिल जीतते नजर आएंगे।
बिग बॉस 18 के शुरूआती दिनों में ही इस बात की चर्चा हो रही थी कि बिगबॉस में बतौर वाइल्ड कार्ड दिग्विजय राठी आने वाले हैं। दिग्विजय सिंह राठी ने ‘बिग बॉस सीजन 18’ में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली है, वहीं उनके साथ splitsvilla में बनी उनकी पार्टनर कशिश कपूर भी इस शो का हिस्सा बनी हैं। कशिश कपूर डिजिटल क्रिएटर हैं। वहीं ये ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला X5’ में नजर आईं और पॉप्युलर हुईं।
एक बार IPL मैच के दौरान दिग्विजय सिंह विराट कोहली से मिलने मैदान पर पहुंचे। वहां उनके गले मिले थे। हाथ मिलाया था। बाद में सिक्योरिटी गार्ड ने बाहर निकाला था।रोडीज के दौरान उनकी पर्सनालिटी और फिटनेस को युवाओं ने खूब पसंद किया था। साथ ही आपको बता दें, दिग्विजय पंचकूला में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र राठी का बेटा है।
खास बात यह है कि,दिग्विजय के पिता सुरेंद्र राठी पंचकूला में AAP के वरिष्ठ नेता हैं और इन्हे बतौर नेता का प्रभावशाली माना जाता है। साथ ही वो क्षेत्र के लोगों के मुद्दे उठाते हैं और पार्टी के विचारों को लोगों तक पहुंचाते हैं। सुरेंद्र राठी आम आदमी पार्टी में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। वो संगठन मंत्री, जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष और पंचकूला के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। पार्टी ने राठी को अंबाला लोकसभा में उपाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया था। कशिश और दिग्विजय का पुराना कनेक्शन है। यहाँ भी उन्होंने अपने पिता के लिए काफी मशक्कत की थी।
IAS Transfers : सूबे की अफसरशाही में बड़ा बदलाव, 28 आईएस के तबादले, 9 जिलों के डीसी बदले
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…