होम / ‘लड़की की उम्र बहुत कम है’ दिलों पर राज करने वाले दिलीप कुमार ने इस एक्ट्रेस को नहीं दिया काम, फिर भी लगा बैठे दिल

‘लड़की की उम्र बहुत कम है’ दिलों पर राज करने वाले दिलीप कुमार ने इस एक्ट्रेस को नहीं दिया काम, फिर भी लगा बैठे दिल

BY: • LAST UPDATED : February 12, 2025

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Dilip Kumar: वैसे तो हिंदी सिनेमा में बहुत से एक्टर ऐसे हैं जो लोगों के दिलों पर आज भी राज कर रहे हैं। लेकिन जो आज भी लोगों के मनों में घर बनाकर बैठे हैं वो दिलीप कुमार हैं। आज तक हिंदी सिनेमा का पावर कपल कहा जाता है वो कोई और नहीं बल्कि दिलीप कुमार और सायरा बानो है। जैसे ये फैंस के दिलों पर राज करते हैं वैसे ही इनकी प्रेम कहानी भी आज भी मशहूर है। आपको बता दें इन दोनों की उम्र में भी काफी फर्क है। इन दोनों ने ही कई ब्लॉकबस्टर फिल्मे दी हैं।

  • इस एक्ट्रेस को किया था रिजेक्ट
  • आज अपने रिश्ते से जाने जाते हैं दोनों

Donald Trump: अब क्या होगा ट्रंप के गाजा प्लान का! सभी मुस्लिम देश हुए एक जुट, कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति का विरोध

इस एक्ट्रेस को किया था रिजेक्ट

लेकिन क्या आपको पता है कि एक समय में दिलीप कुमार ने सायरा बाणों के साथ काम करने से इंकार कर दिया था। वहीँ फिर दिलीप कुमार इन से प्यार कर बैठे और इन्होने साल 1966 में सायरा बानो से शादी रचाई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शादी के दौरान सायरा बानो 22 की और दिलीप साहब 44 साल के थे। जैसे ही फैंस ने ये खबर सुनी वैसे ही सभी फैंस हैरान रह गए कि 44 साल के होने पर इन्होने शादी रचाई।

Health Tips: खाली पेट इन बीजों का करें सेवन, त्वचा से लेकर पेट तक की सभी समस्या हो जाएंगी छूमंतर

आज अपने रिश्ते से जाने जाते हैं दोनों

आज दिलीप कुमार और सायरा बानो के प्यार के कई किस्से सुनाए जाते हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब दिलीप साहब उनके साथ काम करने के लिए भी तैयार नहीं थे। हालांकि बाद में उन्हें उस लड़की से प्यार हो गया जिसे वो ठुकरा रहे थे। शादी के बाद समय के साथ उनका प्यार और गहरा होता गया। जब दोनों एक दूसरे का हाथ थामे सबके सामने आए तो लोग उनकी जोड़ी को देखते रह गए। आज भी उनके निधन के बाद सायरा बानो अपने पोस्ट के जरिए अपने प्यार का इजहार करती रहती हैं।

Bahadurgarh Shiv Temple में मिला जला हुआ शव, आग से मंदिर की दीवार भी काली, इलाके में मचा हड़कंप

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT