Gurmeet Chaudhary and Debina Banerjee have become parents: टीवी स्टार गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी शादी के ११ साल बाद पैरेंट्स बने है उनके घर में एक नन्ही परी ने जन्म लिया है । उनके घर में नवरात्रि के मौके पर ये ख़ुशी आयी है । गुरमीत ने एक वीडियो शेयर इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है उन्होंने वीडियो शेयर किया है जिसमें गुरमीत के हाथ में देबीना का हाथ है और जब देबीना अपना हाथ खोलती हैं तो बेटी का छोटा हाथ दिखता है। ये वीडियो बहुत प्यारा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए गुरमीत ने लिखा, ‘ग्रैटिट्यूड के साथ हम अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत करते हैं… 3-4-2022, आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।’
Gurmeet Chaudhary and Debina Banerjee have become parents
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही देबीना का बेबी शावर सेलिब्रेट किया गया था। बेबी शावर की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। देबीना का बेबी शावर ट्रेडिशनल स्टाइल में हुआ जिसमें वह इंडियन आउटफिट में नजर आई थीं। देबीना उस दौरान काफी खूबसूरत लग रही थी। इतना ही नहीं प्रेग्नेंसी में देबीना खूब वर्कआउट भी करती थीं। वह योगा और एक्सरसाइज करते हुए अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती थीं।
दोनों ने साल 2011 में शादी की थी और अब जाकर दोनों पैरेंट्स बने हैं। इससे पहले दोनों अपने करियर पर फोकस कर रहे थे। दोनों की लव स्टोरी भी काफी खास है। टीवी शो रामायण में राम-सीता का किरदार निभाते-निभाते दोनों रियल लाइफ में भी पति-पत्नी बन गए। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे और फिर दोनों ने शादी की।
Gurmeet Chaudhary and Debina Banerjee have become parents
Read Also : Alia-Ranbir Are Going to Take Seven Rounds Here आलिया-रणबीर यहां लेने वाले है सात फेरे
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…