होम / Raghav Chadha: बहनों के रिश्ते में चल रही दरार, फिर भी प्रियंका के भाई की शादी में पहुंचे एक साथ, खूब सुर्खियां बटोर रहे राघव-परिणीति

Raghav Chadha: बहनों के रिश्ते में चल रही दरार, फिर भी प्रियंका के भाई की शादी में पहुंचे एक साथ, खूब सुर्खियां बटोर रहे राघव-परिणीति

BY: • LAST UPDATED : February 8, 2025

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Raghav Chadha: हाल ही में मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ सोशल मीडिया सुर्खियां बटोर रहे हैं। जी हाँ हाल ही में प्रियंका के भाई शादी के बंधन में बंधे हैं। वहीँ इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ऐसे में इनसे ज्यादा जो चर्चाओं में हैं वो हैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा। दरअसल, रिश्ते में चल रही दरार के बीच दोनों पति पत्नी अपने कजिन की शादी में पहुंचे हैं। इनका शादी में एंट्री लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीँ सोशल मीडिया के माध्यम से लोग प्रियंका के भाई को उनकी शादी की बधाई देते हुए भी नजर आए।

  • जानिए किस से रचाई शादी
  • प्री-वेडिंग ने भी खूब बटोरीं सुर्खियां

Narnaul : हरियाणा की डांसर सपना ने अपने ससुरालियों पर जड़े ये आरोप, पति समेत इन सदस्यों के खिलाफ दी शिकायत

जानिए किस से रचाई शादी

आपकी जानकारी के लिए बता दें हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय के साथ शादी रचाई है। वहीँ इनकी शादी में प्रियंका चोपड़ा अपनी भाभी नीलम उपाध्या को देख काफी खुश नजर आईं और उन्होंने उनकी नजर उतारी। वहीँ दुल्हन की एंट्री ने भी सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। खास बात ये है कि इस शादी का हिस्सा नीता अंबानी और उनकी बहू श्लोका भी बनी। वहीँ इस शादी में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा भी एक साथ दिखाई दिए।

Health Tips: क्या आप भी जूझ रहे हैं गांठ की समस्या से ? केवल इस इलाज को अपनाने से दूर हो जाएगी ये समस्या

प्री-वेडिंग ने भी खूब बटोरीं सुर्खियां

शादी तो लाजवाब थी ही वहीँ इनके प्री-वेडिंग फंक्शन ने भी सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है। आपको बता दें इनके प्री वेडिंग फंक्शन में मन्नारा चोपड़ा, निक जोनस और कलाकार नजर आए। लेकिन उस दौरान परिणीति चोपड़ा नजर नहीं आईं। इसी बीच उनका एक क्रिप्टिक पोस्ट भी तेजी से वायरल हुआ, जिसे देखने के बाद फैंस ने इस बात का अंदाजा लगाया कि परिणीति और प्रियंका के बीच मनमुटाव चल रहा है। मगर ऐसा नहीं है, परिणीति अपने पति राघव चड्ढा के साथ शादी में शामिल हुईं।

ससुर के साथ ऐसी हालत में मिली बहू, जैसे ही कमरे में घुसी सास, हालत देख उड़ गए होश

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT