Winter Carnival Manali : महिलाओं की महानाटी ने मनाली माल रोड पर मचाया धमाल, पर्यटक भी जमकर झूमे

  • विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन 1000 महिलाओं ने डाली नाटी, मुख्यमंत्री ने की नई घोषणा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Winter Carnival Manali : मनाली में विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन मंगलवार को मनाली के माल रोड पर महिला मंडलों की शानदार महानाटी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। लगभग 1000 महिलाओं ने एक साथ ताल से ताल मिलाते हुए शानदार नाटी प्रस्तुत की, जिसने पर्यटकों का दिल जीत लिया। काले रंग के तीन फूल वाले पट्टू, चांदी के बूमणी, चंद्रहार, लॉकेट और लाल रंग के ढाठू में सजी-धजी महिलाओं ने लगभग सवा घंटे तक माल रोड पर धमाल मचाया।

Winter Carnival Manali : महानाटी के दौरान माल रोड पर्यटकों से भर गया

महानाटी के दौरान माल रोड पर्यटकों से भर गया। कुल्लवी गानों पर महिलाएं अपनी परंपरा और संस्कृति को दर्शाते हुए नाटी डाल रही थीं, वहीं पर्यटक भी इस शानदार प्रस्तुति का हिस्सा बनकर आनंद ले रहे थे।

276 महिला मंडलों की शानदार भागीदारी

इस वर्ष कार्निवाल में 276 महिला मंडलों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। मंगलवार को वाम तट की महिलाओं ने बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि 23 जनवरी को दाएं तट की महिलाओं की बारी होगी। विजेता टीम का निर्णय तभी लिया जाएगा।

सीएम ने पुरस्कृत राशि में की बढ़ौत्तरी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिलाओं की सहभागिता की सराहना करते हुए उनकी पुरस्कृत राशि को 25,000 से बढ़ाकर 30,000 करने की घोषणा की। वहीं बता दें कि महानाटी में मुख्य अतिथि विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने महिलाओं के साथ नाटी डालकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने महिलाओं की प्रतिभा को सराहा और राशि बढ़ाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस महानाटी ने न केवल मनाली की परंपरा और संस्कृति को उजागर किया, बल्कि पर्यटकों को भी यहां की समृद्ध लोक संस्कृति से रू-ब-रू कराया।

Farmers Protest : 26 जनवरी को देशभर की सड़कों पर उतरेंगे किसान, ट्रैक्टरों से करेंगे शांतिपूर्ण प्रदर्शन

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

3 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

3 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

3 weeks ago