होम / हरियाणा सरकार ने 14 एचसीएस अधिकारियों के किए तबादले

हरियाणा सरकार ने 14 एचसीएस अधिकारियों के किए तबादले

Amit Sood • LAST UPDATED : September 7, 2021, 12:20 pm IST

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 14 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) मोहित कुमार को खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, नीलोखेड़ी लगाया गया है।
शहरी स्थानीय निकाय विभाग के उप सचिव शिवजीत भारती को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, थानेसर लगाया गया है।
यमुनानगर की सिटी मजिस्ट्रेट निशा को खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, रेवाड़ी लगाया गया है।
नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उप सचिव अमित कुमार-3 को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, सढौरा लगाया गया है।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के उप सचिव प्रवेश कादियान को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, गन्नौर लगाया गया है।
संयुक्त परिवहन आयुक्त, हरियाणा अजय सिंह को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, कैथल लगाया गया है।
संयुक्त निदेशक (प्रशासन), स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा राजेश कुमार सोनी को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, महम लगाया गया है।
आयुष्मान भारत-हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण, पंचकूला की संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्विजा को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, फरीदाबाद लगाया गया है।
कला और सांस्कृतिक मामले विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उप सचिव सुरेश को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, जींद लगाया गया है।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के संयुक्त राज्य परियोजना निदेशक गौरव चौहान को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, फतेहाबाद लगाया गया है।
चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नसीब कुमार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, तोशाम लगाया गया है।
संयुक्त निदेशक, राज्य परिवहन, हरियाणा दीपक कुमार को खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, हांसी-1 लगाया गया है।
उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) गुलजार अहमद को खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, रायपुररानी लगाया गया है।
संयुक्त निदेशक (प्रशासन), प्राथमिक शिक्षा विजय कुमार यादव को खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, पलवल लगाया गया है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.