होम / भ्रष्टाचार के आरोप में मंत्री विजय सिंगला की बर्खास्तगी भगवंत मान का सराहनीय कदम : अनिल विज

भ्रष्टाचार के आरोप में मंत्री विजय सिंगला की बर्खास्तगी भगवंत मान का सराहनीय कदम : अनिल विज

India News Desk • LAST UPDATED : May 24, 2022, 3:49 pm IST

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़, (Haryana Home Minister Anil Vij) हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने पंजाब के मुख्यमंंत्री भगवंत मान द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में अपने मंत्री को बर्खास्त किए जाने के कदम को सराहनीय बताया है। उन्होंने कहा है कि बेईमानी को खत्म करने के लिए अगर ईमानदारी से काम किया है तो यह सराहनीय कदम है।

जानिए विजय सिंगला को सीएम भगवंत मान ने क्यों किया बर्खास्त

गौरतलब है कि भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को आज भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया। उन्हें इसके बाद राज्य के एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। सिंगला पर स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए विभाग के अधिकारियों के माध्यम से हर काम और टेंडर के बदले एक प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप है।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़ें : पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री रहे विजय सिंगला गिरफ्तार

ये भी पढ़ें : Punjab Police Intelligence Wing के मुख्यालय पर 80 मीटर दूर से किया गया हमला

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Haryana Home Minister Anil Vij Says Minister Vijay Singla Dismissal On Corruption Charges Commendable Step Of Bhagwant Mann

Tags:

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT