India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sushil Gupta : यमुनानगर पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुशील गुप्ता ने भाजपा द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र को ढकोसला बताया। सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा विधानसभा चुनाव में भी इस प्रकार से घोषणा पत्र जारी किया था जो सिर्फ झूठ का ढकोसला साबित हुआ था। सुशील गुप्ता ने कहां की यमुना नगर में इससे पहले भी ट्रिपल इंजन की सरकार थी, लेकिन जनता के लिए कोई भी कार्य नहीं किया गया।
नगर निगम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में जनता भाजपा को सबक जरूर सिखाएगी। सुशील गुप्ता ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज पर भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की सुशील गुप्ता ने कहा कि अनिल विज अब बुजुर्ग हो चुके हैं। भाजपा अब उनकी बात नहीं मानती। कभी उनको शो कॉस नोटिस भेज देती है और कभी उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया जाता। अब वह कुछ भी बोल देते हैं उनकी बातों का बुरा नहीं मानना चाहिए।