यूपी के कासगंज में बड़ा हादसा, इतने लोगों की मौत

यूपी के कासगंज में बड़ा हादसा, इतने लोगों की मौत

इंडिया न्यूज, कासगंज।
यूपी एक्सिडेंट न्यूज: यूपी एक्सिडेंट न्यूजउत्तर प्रदेश के जिला कासगंज में आज एक बड़ा हादसा होने का समाचार सामने आया है, जिसने कई लोगों की जिंदगी को लील लिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें पटियाली थाना क्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर अशोकपुर मोड़ के निकट बोलेरो और टेंपो में टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। वहीं जैसे ही हादसा हुआ तो हादसा स्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। 8 People Died In Bolero And Tempo Collision In Kasganj

टेंपो में सवार थीं इतनी सवारियां

पता चला है कि टेंपो में 10 सवारियां सवार थीं। इनमें से अधिकतर सवारियां महिलाआें की थीं। जिनमें 7 महिलाओं की मौत हो गई। ये महिलाएं पटियाली में आयोजित सत्संग में शामिल होने जा रही थीं कि रास्ते में गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

मृतकों की नहीं हो पाई अभी पहचान

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया, वहीं पुलिस का कहना है कि अभी मृतकों के नाम स्पष्ट नहीं हो पाए। पुलिस जानकारी जुटा रही है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं।
यह भी पढ़ें : अनंतनाग में नमाज के बाद पत्थरबाजी

Connect With Us : Twitter Facebook

AddThis Website Tools
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

2 months ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

2 months ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

2 months ago