प्रदेश की बड़ी खबरें

Murder In Panipat : बाइक सवार चाचा भतीजे पर डंडों से हमला भतीजे की उपचार के दौरान मौत, हत्या का मामला दर्ज

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Murder In Panipat : सीएनजी बायो गैस प्लांट अटावला से ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे बाइक पर सवार चाचा-भतीजे वासी उरलाना कलां पर चार लड़कों ने डंडे से किया हमला, जहां उपचार के दौरान भतीजे की मौत हो गई। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Murder In Panipat : सुनील के सिर डंडे से वार कर दिया

जानकारी मुताबिक़ दीपक पुत्र कृष्ण वासी उरलाना कलां ने पुलिस थाना मडलौडा को शिकायत में बताया कि वह और उसका भतीजा सुनील पुत्र बिजेन्दर वासी उरलाना सीएनजी बायो गैस प्लांट अटावला में हेल्पर का काम करते थे। मंगलवार को हम सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक अपनी ड्यूटी कर बाइक पर सवार हो कर अपने घर के लिये चले थे। बाइक को मेरा भतीजा सुनील चला रहा था में पीछे बैठा था। जैसे हम दोनों दोपहर लगभग 2 बजे अटावला से डूमियाना पट्रोल पम्प से कुछ ही दूरी चार अज्ञात लड़के खड़े थे दो लड़कों के हाथों में डंडे थे। उनमें से एक लड़के ने बाइक चला रहे सुनील के सिर डंडे से वार कर दिया।

सुनील को घायल अवस्था में गांव अहर एक निजी अस्पताल ले गए

सिर पर डंडा लगने से बाइक सन्तुलन बिगड़ गया और हम कुछ ही दूरी पर खेतों में जा गिरे। हमें गिरा हुआ देख दूसरा लड़का डंडा लेकर दौड़ा हुआ आया और डंडे मारने लगा। डंडों से हमला कर चारों लड़के बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। मैंने सुनील को संभाला सुनील को गंभीर चोटें आई थी, मैंने सावन व सूरजभान को फोन पर घटना के बारे सूचित किया। सूचना के कुछ ही देर बाद दोनों वहां पर आ गए। हम सुनील को घायल अवस्था में गांव अहर एक निजी अस्पताल ले गए।

आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करें

जहां जांच के बाद डॉ उसे पानीपत अस्पताल रेफर कर दिया। सुनील को पानीपत के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉ ने सुनील की गम्भीर हालत को देखते हुए रोहतक रेफर कर दिया। उपचार के दौरान सुनील की मौत हो गई। दीपक ने कहा कि सुनील की मौत अज्ञात द्वारा सिर पर डंडा मारने से हुई हुई है। आरोपियों को पकड़ कर हमें न्याय दिलवाए ओर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करें। पुलिस थाना मडलौडा ने शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है ।

यह भी पढ़ें : Anil Vij’s Reaction On Election Results : भाजपा तीसरी बार बनाने जा रही है सरकार : अनिल विज

यह भी पढ़ें : Kumari Selja : अगली तैयारी, हरियाणा की बारी, विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की बनेगी सरकार : कुमारी सैलजा

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

3 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

3 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

3 weeks ago