प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Election Result 2024 : 57 साल के इतिहास में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

  •  10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर
  • नायब सैनी ही बनेंगे मुख्यमंत्री राष्ट्रीय नेतृत्व का फैसला मोहनलाल बडोली
  • दुष्यंत, अभय, कांडा, उदयभान सहित भाजपा के 9 मंत्री हारे

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election Result 2024 : लगातार 10 साल से  सत्ता संभाल रही भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार भी प्रदेश की राजनीति में इतिहास रचते हुए सरकार बनाने जा रही है। जिसमें भाजपा को 49 जहां समाचार लिखे जाने तक 42 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज कर चुकी थी जबकि कांग्रेस को 34 पर जीत मिल चुकी थी और 2 पर बढ़त बनाए  थी । इसके अलावा इनेलो दो अन्य तीन पर थे जबकि आम आदमी पार्टी में जननायक जनता पार्टी का खाता भी नहीं खुला।

Haryana Election Result 2024 : सैनी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी फिर से ईवीएम का रोना रोएगी

हालांकि सभी तमाम चुनाव सर्वे एजेंसी के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत दिखाया जा रहा था, जिसको लेकर एक दिन पूर्व ही प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जहां सभी सर्वे से उल्ट परिणाम आने की बात कहते हुए कहा था कि कांग्रेस पार्टी फिर से ईवीएम का रोना रोएगी भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

भाजपा का ग्राफ बढ़ता चला गया, कांग्रेस का ग्राफ नीचे चला गयासुबह जैसे ही मतगणना शुरू हुई बैलट पेपर की गिनती में कांग्रेस को बढ़त मिलती देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं में खुशी की लहर छाई हुई थी। तकरीबन 10:00 बजे के आसपास भारतीय जनता पार्टी महज 9 सीटों पर और कांग्रेस 74 सीटों पर पहुंच गई थी उसके बाद जैसे ही दूसरे दौर की गिनती शुरू हुई एकदम से ही पासा पलटना शुरू हुआ भाजपा का जहां ग्राफ बढ़ता चला गया वहीं कांग्रेस का ग्राफ नीचे चला गया और भाजपा की दिनभर बढ़त पर ही टिका रहा।

ये दिग्गज जीते

कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी, लाडवा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा सरकार गाड़ी सांपला किलोई, देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल निर्दलीय हिसार, पूर्व गृहमंत्री अनिल विज, पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा ,पानीपत ग्रामीण, उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़,राज्यसभा सांसद पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पवार इसराना , पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी नरवाना, पूर्व मंत्री विपुल गोयल, पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह,कादियान बेरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्र मोहन कालका, गीता भुक्कल झज्जर, शकुंतला खटक कलानौर, घनश्याम सराफ भिवानी, घनश्याम अरोड़ा यमुनानगर, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा।

ये दिग्गज हारे

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान होडल, अभय चौटाला ऐलनाबाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला उचाना, विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता पंचकूला, कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर जगाधरी, पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली टोहाना, राज्य मंत्री संजय सिंह, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, सिंचाई मंत्री अभय सिंह यादव, वित्त मंत्री जेपी दलाल लोहारू, बिजली मंत्री रणजीत चौटाला, महिला बाल विकास राज्य मंत्री असीम गोयल अंबाला, राज्य मंत्री सुभाष सुधा थानेसर, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह, कुलदीप शर्मा गन्नौर।

वीआईपी सीट पर जीत और हार

  • आरती राव, श्रुति चौधरी तोशाम, अर्जुन चौटाला रानियां ने जीत दर्ज की, जबकि भव्य बिश्नोई आदमपुर दिग्विजय चौटाला डबवाली से हारे
  • चौटाला परिवार से जहां रानियां सीट से  इंडियन नेशनल लोकदल से पोते अर्जुन चौटाला ने बिजली मंत्री रंजीत चौटाला को हराया।
  • वही डबवाली सीट से चाचा आदित्य देवीलाल ने इंडियन नेशनल लोकदल की टिकट पर डबवाली से दिग्विजय चौटाला और अमित सिहाग को हराया।
  • हुड्डा के गढ़ में भी लगाई भाजपा ने सेंध : सोनीपत से निखिल मदान, गोहाना से अरविंद शर्मा, खरखौदा से पवन खरखौदा, राई से कृष्णा गहलोत, गन्नौर से निर्दलीय देवेंद्र कादियान।

किसने क्या कहा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भारतीय जनता पार्टी को तीसरी बार हरियाणा में बहुमत मिलने पर जनता का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार से 10 वर्ष से भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से प्रदेश में सरकार चलाकर जनहित कार्य किए हैं। प्रदेश की जनता ने प्रदेश की जनता ने भाजपा के कामों पर मोहर लगाकर पुनः तीसरी बार सत्ता में आने का अवसर दिया है हम उसी ईमानदारी से देश की सेवा करेंगे।

केंद्रीय मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल ने कहा कि हमने जितना किसान ,जवान क्लियर किया आज तक से पहले किसी भी सरकार ने नहीं किया कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को बहकाने का काम किया लेकिन लोगों को पता है वह कांग्रेस के झांसे में नहीं आए और हरियाणा के मतदाता ने परिपक्व लोकतंत्र का परिचय दिया। कांग्रेस ने झूठ की दुकान खोल रखी थी हमें पूरा विश्वास था कि भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

3 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

3 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

3 weeks ago