प्रदेश की बड़ी खबरें

Former MLA Bakshish Singh Virk : भाजपा को असंध में लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Former MLA Bakshish Singh Virk : भाजपा के असंध के पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क ने दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने बख्शीश सिंह विर्क को कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल करवाया।

बख्शीश सिंह विर्क ने सिरोपा पहनाकर व तलवार भेंट कर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान व भूपेंद्र सिंह हुड्डा का स्वागत किया। पूर्व विधायक एवं पूर्व सीपीएस बख्शीश सिंह विर्क के कांग्रेस में शामिल होने से असंध में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बख्शीश सिंह विर्क एक प्रमुख सिख चेहरा है और क्षेत्र में इनका विशेष प्रभाव माना जाता है।

Former MLA Bakshish Singh Virk : विर्क व उनके साथियों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क व उनके साथियों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालो में भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष पलविन्द्र संधू , भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष संजय दूहन ,पार्षद मेजर सिंह, पार्षद प्रतिनिधि विजय गर्ग, पूर्व पार्षद मालक सिंह , सरपंच एसोसिएशन ब्लॉक उपप्रधान कुलदीप मल्ली , चेयरमैन ब्लॉक समिति सरदार सुखदेव सिंह जुण्डला, सुरेश चेयरमैन कोऑपरेटिव बैंक करनाल, सतपाल नरवाल चेयरमैन पैक्स नरुखेड़ी एवं पूर्व महामंत्री बीजेपी, हरप्रीत सिंह विर्क डायरेक्टर हरको बैंक,दिलवार मान बल्ला, अशोक कुमार सरपंच प्रतिनिधि पक्का खेड़ा, पूर्व सरपंच एवं पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष भाजपा अमन दादूपुर, पूर्व सरपंच वीरेन्द्र मर्दानहेड़ी, पूर्व सरपंच जोगा सिंह, साहब सिंह डेरा फुला सिंह, लाडी भंगू सहित अन्य शामिल रहे।

CM Nayab Saini ने हुड्डा पर साधा निशाना : बोले इनके लॉलीपॉप से गरीबों को कोई फायदा नहीं मिला

CM Nayab Saini : नायब सरकार के 56 दिन कांग्रेस सरकार के 10 सालों पर भारी

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

3 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

3 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

3 weeks ago