haryana weather update
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Weather Update: हरियाणा में ठंड ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। वहीं अब कोहरे ने भी हरियाणा में एंट्री ले ली है साथ ही अब कंबल और रजाई निकालने का समय आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट आने के कारण ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं हरियाणा में धुंध की भी स्थिति नजर आ रही है। जिसके कारण विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर के बीच दर्ज की गई, जिससे वाहन चालकों को सड़क हादसे के डर से दिन में भी लाइट जलानी पड़ी। अगर बात करें तापमान की तो हरियाणा के कई जिलों में 4.4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें हरियाणा में प्रदूषण के कारण धुंध की स्थति लगातार बानी हुई है। वहीं हरियाणा में गिरते तापमान ने भी लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। आपको बता दें, भिवानी में सबसे कम 18.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9.7 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार, वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में 12 नवंबर से 16 नवंबर तक स्मॉग की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जिसकी मुख्य वजह 2 पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाओं में बदलाव होना रहा। इसके अलावा वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से धूल और अन्य प्रदूषक तत्व निचले वातावरण में संघनित हो गए।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 21 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं तापमान में भी भारी गिरावट लगातार देखने को मिलेगी। इसके साथ ही उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने की वजह से स्मॉग की स्थिति में कमी आने और रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 22 नवंबर रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में भी बदलाव आने की संभावना है।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…