gurprit kaur
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। अधिकतर पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों की दो लिस्ट जारी कर दी है। आपको बता दें पार्टी की तरफ से पहली सूची में 20 प्रत्याशी को मैदान में उतारा गया है वहीं दूसरी लिस्ट में 9 नामों का ऐलान किया है। और आम आदमी पार्टी ने तीसरी लिस्ट में 11 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। लेकिन कई सीटें ऐसी हैं, जहां पर आप ने कांग्रेस के खिलाफ भी अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं, यह इसीलिए हुआ क्यूंकि हरियाणा में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन को लेकर बात नहीं बन पाई है।
ख़ास बात यह है कि हरियाणा में अब पंजाबी बेल्ट में आम आदमी पार्टी पंजाब के सीएम भगवंत मान की पत्नी को भी टिकट देकर उन्हें प्रत्याशी बना सकती है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा हो रही है कि आम आदमी पार्टी कुरुक्षेत्र जिले की पिहोवा विधानसभा सीट से मान की पत्नी को टिकट दे सकती है। इतना ही नहीं एक चर्चा यह भी है कि डॉ. गुरप्रीत कौर के पिता को भी पार्टी चुनाव लड़वा सकती है। जैसा की आप सभी जानते हैं कि भगवंत मान की पत्नी सिख समुदाय से हैं और कुरुक्षेत्र में पंजाबी वोटरों की संख्या काफी अधिक है। तो ऐसे में वो यहाँ से सिखों के वोटों को साधने का प्रयास करेंगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर डॉक्टर हैं। और इनकी उम्र 35 साल की हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान गुरप्रीत कौर और भगवंत मान एकसाथ थे और बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। वहीं आम आदमी पार्टी ने अब तक हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 40 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। यहां पर कांग्रेस के साथ पार्टी का गठबंधन सिरे नहीं चढ़ पाया है. आप कांग्रेस से 10 सीटें मांग रही थी, जबकि कांग्रेस 5 सीटें देने को तैयार थी. लेकिन अब गठबंधन नहीं हो पाया है।
Haryana Election 2024: CM नायब सैनी ने बुलाई अर्जेंट मीटिंग, आज भंग हो सकती है हरियाणा विधानसभा
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…