kumari selja
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja: हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच इस समय अच्छी खासी तकरार देखी जा सकती है। दरअसल, इस बार बीजेपी ने कांग्रेस पर जबरदस्त जुबानी तंज कसा जिसके कारण अच्छा खासा विवाद देखने को मिला है। दरअसल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद अब बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस लगातार लेकर बीजेपी पर हमलावर है। अब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। दरअसल कुमारी सैलजा ने एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी पर निशाना साधा। आइए जान लेते हैं कि कुमारी सैलजा ने क्या कहा?
कुमारी सैलजा ने CM नायब सैनी पर तंज कस्ते हुए अपनी पोस्ट में लिखा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री की ओर से रणदीप सुरजेवाला पर टिप्पणी करना पूरे दलित समाज का अपमान है। प्रदेश के मुखिया की भाषा सभ्य और शालीन होनी चाहिए। इसके साथ हु उन्होंने कहा कि, ऐसे शब्दों का प्रयोग अस्वीकार्य और अतिनिंदनीय है।
दरअसल यह विवाद तब से शुरू हुआ जब कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार पर रजिस्टर्ड किसानों से धान की खरीद न करने का आरोप लगाया था। सुरजेवाला ने राज्य सरकार पर कई आरोप लगाए थी तो कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने उसी दिन उनपर पलटवार किया। बयानबाजी के बाद एक नवंबर को हरियाणा दिवस के मौके पर गोहाना में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी सुरजेवाला पर पलटवार किया और रणदीप सुरजेवाला को सरकारी डूम या डोम कहा , जिसके बाद कांग्रेस सत्तारूढ़ बीजेपी पर हमलावर है और इसे दलितों का अपमान बता रही है।
Jind Crime : खेत ठेकेदार ने किया महिला का शोषण, विरोध करने पर दिखाया “इस बात का खौफ”, आरोपी गिरफ़्तार
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…