होम / Haryana Weather Update: क्या एक बार फिर हरियाणा में लौटेगी ठंड? बदलता मौसम दे रहा है संकेत, जानिए आज का अपडेट

Haryana Weather Update: क्या एक बार फिर हरियाणा में लौटेगी ठंड? बदलता मौसम दे रहा है संकेत, जानिए आज का अपडेट

BY: • LAST UPDATED : February 19, 2025

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Weather Update: फरवरी के जाते जाते भी ठंड जाने का नाम नहीं ले रही है। अब भी भारत के कई हिस्से ऐसे हैं जहां मौसम बार बार बदलता हुआ नजर आ रहा है। वहीं हरियाणा का भी हाल कुछ ऐसा ही है। इस समय हरियाणा में भी मौसम के मिजाज बदलते नजर आ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, हरियाणा में 26 फरवरी के बीच मौसम में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इस हफ्ते अलग अलग मौसम के प्रभावों का सामना करेगा, जिसमें ठंड, धूप और बारिश शामिल हैं। इसी के चलते इन दिनों तापमान में भी कई तरह के उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे।

  • जानिए कैसा रहेगा मौसम
  • बारिश की संभावना

Karnal Congress leaders Joined BJP : मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस को करनाल में बड़ा झटका, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सहित आधा दर्जन लोग मुख्यमंत्री की अगुवाई में भाजपा में हुए शामिल

जानिए कैसा रहेगा मौसम

आपकी जानकारी के लिए बता दें, मौसम विभाग की ओर से इस हफ्ते हरियाणा में ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। खासकर रात के समय में तापमान में अधिक गिरावट देखनेवको मिलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें, तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। आपको बता दें आने वाले दिनों की ठंड स्वास्थ्य के लिए काफी नकारात्मक साबित हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है इन दिनों अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

71st Senior National Women’s Kabaddi Championship में इंडियन रेलवे की टीम ने मारी बाज़ी, सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह 

बारिश की संभावना

हरियाणा में मौसम लगातार करवट ले रहा है। अब एक बार फिर हरियाणा में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। आपको बता दें, 19, 24 और 25 फरवरी को बारिश की संभावना है। वहीं मौसमी पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में हल्की बूंद बांदी देखने को मिल सकती है। वहीं यह बारिश फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। वहीं हरियाणा के कई जिलों में मौसम का प्रभाव अलग-अलग हो सकता है। जैसे रोहतक और सोनीपत में ठंड ज्यादा महसूस की जा सकती है, वहीं फरीदाबाद और गुरुग्राम में खिली खिली धूप रहेगी।

Panipat News : मृतका की हुई शिनाख्त, फिजियोथैरेपिस्ट थी महिला, ट्रेन के आगे कूद किया था सुसाइड, बाजू पर लिखा था ‘मैं आपके पास आ रही हूं’

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT