Former MP Krishna Lal Panwar के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर 20 दिसंबर को होगा चुनाव
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Former MP Krishna Lal Panwar : हरियाणा से पूर्व राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर आगामी 20 दिसंबर को चुनाव होगा। भारत निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आयोग ने छह रिक्त राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की है , जिसके लिए 20 दिसंबर को मतदान होना है। उसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।
छह सीटों में से तीन आंध्र प्रदेश में और एक-एक ओडिशा, पश्चिम बंगाल और हरियाणा में हैं। सभी छह रिक्तियां सदस्यों के इस्तीफे के कारण उत्पन्न हुई हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव की अधिसूचना 3 दिसंबर को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है, जबकि उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 13 दिसंबर है। वेंकटरमण राव मोपीदेवी, बीधा मस्तान राव यादव, रयागा कृष्णैया (सभी आंध्र प्रदेश), सुजीत कुमार (ओडिशा), जवाहर सरकार (पश्चिम बंगाल) और कृष्ण लाल पंवार (हरियाणा) के इस्तीफे के कारण रिक्तियां उत्पन्न हुई हैं।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…