इंडिया न्यूज, चंडीगढ़/हांसी :
Fake Birth/Death Certificates : हांसी शहर थाना पुलिस ने 2 ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जोकि सिविल अस्पताल की वेबसाइट हैक करके लोगों को जाली जन्म/मृत्यु सर्टिफिकेट बनाकर देते थे।
यह आरोपी व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से लोगों को लालच देकर उनके फर्जी जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर देते थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान श्याम सुंदर निवासी सीराय नूरदीन प्रयागराज (यूपी) व निर्भय निवासी रिठाइया (यूपी) के रूप में हुई है।
इस मामले में अक्टूबर 2021 में चीफ रजिस्ट्रार जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र ने शहर थाना में अभियोग अंकित करवाया था। शहर थाना पुलिस ने प्रबंधक अफसर थाना विकास के नेतृत्व में टीम का गठन करके दोनों को प्रयागराज (यूपी) से गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश करके निर्भय को जेल भेज दिया, जबकि श्यामसुंदर को 5 दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस ने इनके कब्जे से लैपटाप, स्केनर व मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनका नेटवर्क 6-7 राज्यों से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के हांसी, रोहतक, कैथल, पानीपत, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, भिवानी, पंचकूला, सोनीपत, फतेहाबाद व कुरुक्षेत्र में भी उन्होंने फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर दिए हैं। Fake Birth/Death Certificates
Read More : Sad End of Love Marriage पति से परेशान होकर पत्नी ने लगाई फांसी
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…