प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Weather : प्रदेश में ठंड से मामूली राहत, आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी, पढ़िए पूरी खबर

  • 11 जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Weather : हरियाणा में तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बावजूद ठंड का असर अभी भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बाकी के जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

Haryana Weather : मौसम के हाल पर एक नजर

राज्य में रविवार को भी शीतलहर का प्रकोप देखा गया था। आज फिर उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट की संभावना है। सुबह और देर रात घना कोहरा छाने की भी संभावना है। 28 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 28 जनवरी के बाद ठंड में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने रविवार को 11 जिलों में शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया था, जिसे आज फिर दोहराया गया है। प्रभावित जिलों में सुबह और रात के समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

उधर, 29 जनवरी से मौसम में बदलाव के आसार हैं। विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर का प्रभाव तेज हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय गर्म कपड़े पहनने और सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखने की अपील की गई है।

Fatehabad में पुरानी रंजिश के चलते भिड़े छात्रों के दो गुट, कई हुए घायल, वीडियो वायरल

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

3 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

3 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

3 weeks ago