होम / Haryana Rain : हरियाणा में तेज गरजना के साथ तेज बरसात, कई जिलों में ओलावृष्टि, मौसम का बदला मिज़ाज

Haryana Rain : हरियाणा में तेज गरजना के साथ तेज बरसात, कई जिलों में ओलावृष्टि, मौसम का बदला मिज़ाज

BY: • LAST UPDATED : February 20, 2025

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Rain : हरियाणा में आज दिन बाहर बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा, वहीं ठंडी हवाएं भी दिन भर चलती रही। रात करीब 8 बजे बरसात शुरू हुई। प्रदेश के कई जिलों में तेज गरजना के साथ बारिश हुई तो कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई। बता दें कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को बादल छाए रहने और साथ ही कई जिलों में बूंदाबादी की भी सम्भावना जताई गई थी। बूंदाबादी के कारण तापमान में दो डिग्री तक सेल्सियस में गिरावट हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसा 21 फरवरी तक मौसम ऐसे ही आंख मिचौली करता रहेगा।

Haryana Rain : 21 फरवरी के बाद आमतौर पर मौसम खुश्क हो जाएगा

उल्लेखनीय है कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 20 फरवरी के दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव जारी रहा। देर सायं प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बरसात तो कहीं हल्की बरसात हुई। जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई। वहीं 21 फरवरी के बाद आमतौर पर मौसम खुश्क हो जाएगा और रात के समय तापमान में गिरावट हो सकती है। हरियाणा मेंगुरुवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहा वहीं 47 फीसदी नमी रही। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

इन दिनों हरियाणा में AQI लेवल 85.0

उल्लेखनीय है कि इन दिनों हरियाणा में AQI लेवल 85.0 है, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। हालांकि ये लेवल उन लोगों के लिए नुकसानदायक है, जो वायु प्रदूषण के कारण संवेदनशील हैं। बता दें कि किसी भी शहर में AQI जितना ज्यादा होगा, वायु प्रदूषण का स्तर भी उतना ही ज्यादा होगा और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी उतनी ही होंगी। 50 ये उससे कम एक्यूआई लेवल वायु की अच्छी गुणवत्ता होती है और 300 से ज्यादा AQI खतरनाक वायु गुणवत्ता होती है।

Kidnapping Case Panipat : पुलिस ने महज 30 घंटे में सुलझाया किडनैपिंग केस, महिला ने पहले युवक से दोस्ती की..फिर करवा दिया किडनैप, चार आरोपी काबू 

Sohna News : ‘खाकी’ पर हमला…गश्त पर मौजूद महिला SHO को दिया धक्का व SI के साथ मारपीट, घायल SI गुड़गांव रेफर

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT