CM Devendra Fadnavis : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहुंचे पानीपत काला आम, काला आम स्थल परिसर में स्थापित होगी महाराज शिवाजी की प्रतिमा
India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Devendra Fadnavis : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पानीपत के काला आम स्थित स्थल पर शौर्य स्मारक समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहा कि अगले वर्ष इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार शामिल होगी। यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह से इस कार्यक्रम सम्मिलित होने का आग्रह किया जाएगा और इस स्थल को विकसित करने की रूपरेखा पर विस्तृत कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पानीपत की भूमि वीरों की भूमि है जो वीरता और एकता को दर्शाती है और इसका संदेश भी देती है। यहीं से मराठों को एकता में रहने का सूत्र मिला और इसके बाद मराठों ने भगवे के स्वाभिमान को आगे बढ़ाते हुए हिंद स्वराज की स्थापना की। मराठों ने वीरता दिखाते हुए मंदिरों, आस्था स्थलों, पूजा स्थलों को तोडऩे वाले आक्रांताओं को सबक सिखाते हुए पुन: हिन्दुस्तान में भगवे की स्थापना की।
मराठे संकुचित भावना को छोड़ देव, देश और धर्म के लिए लड़े। वे जिस मुहिम में हार गए थे उसको दोबारा स्थापित किया। पानीपत की भूमि मराठों, वीरों के रक्त से संचित भूमि है। यदि शायद उस समय देश के अन्य राजा मराठों की मदद के लिए आगे आते तो अब्दाली हार जाता। अगर उस समय एक होते तो सेफ होते। एक नहीं थे तो सेफ भी नहीं थे।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का जो नारा दिया है वह तभी पूरा होगा जब जात पात के भेदभाव को भूलकर सारे हिन्दुस्तानी एक होंगे और देश के दुश्मन खंडित होंगे। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब हम एक होकर प्रधानमंत्री के साथ चलेंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए शौर्य स्मारक समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटिल और स्थानीय किसानों की भी खुले मन से प्रशंसा की।
केंद्रीय आयुष, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रताप राव जाधव ने कहा कि पानीपत की ऐतिहासिक भूमि पर वीरों और योद्धाओं ने अपने प्राणों की आहुति दी है हम सबको यह याद रखना जरूरी है। ताकत एकता और संकल्प में होती है। मराठों ने सिखाया कि भारत को एकजुट होकर देश की एकता और सम्मान को बनाए रखना है। आज के परिवेश में समाज के अंदर युवाओं के सामने कई प्रकार की चुनौतियां हैं।
हमें एकजुट होकर इन चुनौतियां का सामना करना है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ-साथ मराठा इतिहास को स्कूलों में पढ़ाने का काम कर रही है। कुछ स्थानों पर स्मारक भी स्थापित किए गए हैं। कार्यक्रम में शौर्य स्मारक समिति के अध्यक्ष प्रदीप पाटिल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व अन्य अतिथियों को पगड़ी, स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शौर्य समिति की ओर से डॉ नितिन डांडे को शौर्य पुरस्कार भी प्रदान किया। इस मौके पर केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जय कुमार रावल, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राव साहब दानवे पाटिल, सांसद राजा भाऊ बाजे, भास्कर वगरे, पुनीत बत्रा, चांद भाटिया इत्यादि भी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त डॉ पंकज यादव ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…