प्रदेश की बड़ी खबरें

हरियाणा में BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक के लिए खुशखबरी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana BJP Manifesto: हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कुछ दिन पहले जहाँ कांग्रेस ने हरियाणा में अपना संकल्प पत्र जारी किया था। वहीँ आज बीजेपी ने भी अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। जी हाँ हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर हरियाणा बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। वहीँ मुख्यमंत्री नायब सैनी ने संकल्प पत्र कमेटी का धन्यवाद भी किया।

  • CM सैनी ने दी प्रतिक्रिया
  • जानिए संकल्प पत्र की खास बातें

‘कांग्रेस की जड़ें अब हिल चुकी हैं’, निकाय चुनाव से पहले CM सैनी ने भरी हुंकार, विपक्ष को नानी आ गईं याद

CM सैनी ने दी प्रतिक्रिया

वहीँ संकल्प पत्र जारी करते हुए CM सैनी ने प्रतिक्रिया भी दी और कहा कि, संकल्प पत्र हरियाणा की जनता की आकांशाओ का प्रतीक है। वहीँ उन्होंने कहा कि इस संकल्प पत्र को जारी करने से पहले पूरे हरियाणा से लोगो की राय ली गई है। उन्होंने बताया कि ये संकल्प पत्र हरियाणा के विकास का रोडमेप है। इसके अलावा सरकार ने सुनिश्चित किया है कि विकास बिना बाधा के चलता रहेगा। वहीँ ट्रिपल इंजेन की सरकार विकास की और तेजी से बढ़ेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पहला इंजेन मोदी सरकार, दूसरा इंजेन प्रदेश सरकार और तीसरा इंजेन स्थानीय शहरी सरकार को बताया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि तीनो इंजन एक साथ काम करेंगे तो विकास नहीं रुकेगा।

इन मशहूर बाबाओं की संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!

जानिए संकल्प पत्र की खास बातें

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस संकल्प पत्र में 21 बिंदु हैं। जिसमे कहा गया है कि गाँव की तर्ज पर शहरों में भी 20 वर्षो से अधिक समय से कब्जेधारको को मालिकाना हक मिलेगा । शहरों में महिलाओं के नाम मकान में 25 प्रतिशत हॉउस टैक्स में छूट मिलेगी। नगर निगम के अंतर्गत गांव को हाउस टैक्स में छूट मिलेगी। वहीँ पार्को में विशेष सुविधा होगीदिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा,ओपन जिम,ऑक्सीजन प्लांट होगा। रेहड़ी फेरी वालो को विशेष स्थान और आर्थिक सहायता मिलेगी।

जलभराव के लिए विशेष काम,सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान बनाए जाएंगे, जल निकासी का विशेष प्रबंध होगा। सभी वार्डो में सभागार होगा,लाइब्रेरी होगी। सफाई व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सफाई कर्मचारीयो की व्यवस्था होगी। बाजारों में पिंक टॉयलेट व सैनेटरी मशीन व शिशु आहार मशीन लगाई जाएगी, वहीँ सोर ऊर्जा व पैनल लगाए जाएंगे। स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। इसके अलावा भी नायब सरकार ने हरियाणा के लोगों से कई बड़े वादे किए हैं।

Kurukshetra Gangwar: धर्मनगरी में बदमाशों ने मचाया आतंक, ताबड़तोड़ हुई फायरिंग,मचा हड़कंप

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

3 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

3 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

3 weeks ago