ML Ranga: 'हल्का कांग्रेस की दमनकारी नीतियों...' अपनी ही पार्टी को ऐसा क्यों बोल गए कांग्रेस प्रत्याशी
India News Haryana (इंडिया न्यूज), ML Ranga: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान रेवाड़ी जिले की बावल सीट से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. एमएल रंगा ने एक विवादित बयान दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी ही पार्टी को “दमनकारी” कहा। यह घटना तब हुई जब वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बिना सोचे-समझे कहा कि “राज्य और हलका कांग्रेस की दमनकारी नीतियों से परेशान हैं।” इस पर पीछे खड़े एक व्यक्ति ने उन्हें टोका, जिसके बाद डॉ. रंगा ने मीडिया से दोबारा बाइट देने का आग्रह किया।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डॉ. रंगा की राजनीतिक यात्रा दिलचस्प रही है। वे पहली बार साल 2000 में इसी सीट से विधायक बने और इनेलो के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए। 2019 में भी उन्हें इसी सीट से उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन उन्हें बीजेपी कैंडिडेट से हार का सामना करना पड़ा।
बावल सीट के लिए कांग्रेस में टिकट को लेकर काफी मंथन हुआ था, जिसमें 52 दावेदारों ने आवेदन किया। अंत में पार्टी ने डॉ. रंगा को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया। उनके विवादी बयान ने पार्टी की रणनीतियों और आगामी चुनावों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस समय जब कांग्रेस अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश कर रही है, ऐसे में डॉ. रंगा का बयान पार्टी के लिए और भी चुनौतियाँ पैदा कर सकता है।
उनकी यह गलती पार्टी के भीतर की अंतर्विरोध को उजागर करती है, जो कि चुनाव के नतीजों पर प्रभाव डाल सकती है। अब देखना यह है कि कांग्रेस इस स्थिति को कैसे संभालती है और क्या डॉ. रंगा इस बार चुनाव में सफल हो पाएंगे।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…