MP Kartikeya Sharma का बड़ा दावा...हरियाणा, महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में भी बनेगी भाजपा सरकार
कुलदीप सिंह, जींद, India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Kartikeya Sharma : राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में पर्ची-खर्ची का सिस्टम चलता था। जो किसी से छुपा नहीं है। कांग्रेस सरकार में क्षेत्रवाद का, भेदभाव सिस्टम चलता था। अब केंद्र में नरेंद्र मोदी और हरियाणा प्रदेश में नायब सिंह सैनी की सरकार है जो पारदर्शिता से काम कर रही है और ठोक कर अपनी बात रखती है। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा रविवार को जींद में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि जींद आकर जो आर्शीवाद मिला है, वो काबिले तारीफ है।
ब्राह्मण सम्मेलन में जो भी बातें सामने आई हैं, उस पर चलने का काम किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि जिस तरह की नीति और नीयत देश के प्रधानमंत्री देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है कि युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए, पढ़े, लिखों, अनपढ़ों को भी स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से रोजगार उपलब्ध हो। सभी कार्य पारदर्शिता से किए जाएं। पारदर्शी व्यवस्था के तहत युवाओं को नौकरी मिले, इसी प्रयास पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी काम कर रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल भी इसी पारदर्शिता से काम कर रहे थे। आज प्रदेश में युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं, जिस बच्चे का जो अधिकार है, उसे वो मिल रहा है।
किसान आंदोलन को लेकर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि किसान हमारे भाई हैं, अभिन्न अंग है। उनकी कोई भी बात सरकार से छुपी नहीं है। जो भी उनकी समस्याएं हैं, उन्हें दूर करने का काम किया जाएगा। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जहां 24 फसलों पर एमएसपी देने का काम किया जा रहा है। पड़ोसी राज्य पंजाब में भी ऐसा नहीं हो रहा है। किसान के हितों की बात सरकार कर रही है।
कहीं कोई कमी रह गई है, कोई नई मांग है, उसे सरकार सुनने को तैयार है। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सबकुछ है। जनता ने अपना जनादेश पहले हरियाणा में दिया और फिर महाराष्ट्र चुनाव में भी दे दिया है। दिल्ली की जनता भी जर्नादन है, वो सब जानती है। जैसे हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा पार्टी जीती है, उसी तरह दिल्ली में भी भाजपा सरकार जीतेगी।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…